Monday, 28 December 2015

कलौंजी से होने वाले फायदे Health Benefits Of Kalonji Seeds And Oil 2

घरेलू नुस्खे के तौर पर कलौंजी का इस्तेमाल
कफ
लंबे समय से कफ की परेशानी हो रही हो तो कलौंजी के तेल का प्रयोग खाना बनाने में करें। यह कफ और गले संबंधी सभी रोगों के लिए फायदेमंद है।
सूजन
कलौंजी के तेल को नियमित लगाने से पैरों और हाथों की सूजन दूर होती है। साथ ही यह चर्म रोग को भी दूर करता है।
 
दिल
कलौंजी का तेल दिल संबंधी बीमारियों को कम करने में बेहद फायदेमंद है। आधा चम्मच कलौंजी को एक कप दूध में मिलाकर रोजाना इस्तेमाल करें। साथ ही साथ चिकनाई वाली चीजों से भी परहेज करें।
आंख
यदि आंखों में मोतियाबिंद हो या आंखें कमजोर हो गई हों तो कलौंजी के तेल की दो चम्मच गाजर के जूस में मिलाकर सुबह-शाम पिएं।
 चेहरे से मस्सों को हटाने के लिए कलौंजी के दानों को सिरके के साथ पीसकर रात को मस्सों पर लगाएं और सुबह पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों तक नियमित करने से मस्से चेहरे से हट जाते हैं और चेहरे से मुंहासे भी हट जाते हैं।  सिर दर्द होने पर जीरा और कलौंजी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें और इस लेप को सिर पर लगाएं। फायदा मिलेगा।
 
बवासीर
बवासीर की परेशानी होने पर कलौंजी को अच्छे से जलाकर राख बना लें और उस राख को बवासीर के मस्सों पर लगा लें।
पथरी
कलौंजी पथरी से निजात दिलावाने का असरदार इलाज है। पथरी को गलाने के लिए पानी में कलौंजी को पीस लें और इसे शहद के साथ मिलाकर सेवन करें।
 
गंजापन
कलौंजी के पाउडर को सरसों के तेल के साथ मिलाकर सिर पर नियमित लगाने से गंजेपन में लाभ होता है।
बाल झड़ना
यदि बाल झड़ रहे हों तो कलौंजी को अच्छे से पीसकर उसका बारीक लेप बना लें और इस लेप को पूरे सिर पर अच्छे से लगाएं। कुछ दिन तक नियमित इस प्रयोग को करने से बाल गिरने कम हो जाएंगे।
 खार
यदि बार-बार बुखार चढ़ता-उतरता है तो इस समस्या से निजात पाने के लिए कलौंजी को पीसकर चूर्ण बना लें और उसमें गुड़ मिलाकर लड्डू बनाकर सेवन करें। फायदा होगा।

No comments:

Post a Comment