Home Remedies Of Raisins
छुहारा खुश्क फलों में
गिना जाता है,
जिसके उपयोग से
शरीर हृष्ट-पुष्ट
बनता है। सर्दियों
में छुहारे बहुत
पौष्टिक होते हैं।
यदि पाचन शक्ति
अच्छी हो तो
खजूर खाना ज्यादा
फायदेमंद है। छुहारे
का सेवन तो
सालभर किया जा
सकता है, क्योंकि
यह सूखा फल
बाजार में सालभर
मिलता है। मगर
फिर भी ठंड
में इसे खाना
अधिक बेहतर होता
है। सर्दियों में
शरीर को शक्ति
देने के लिए
मेवों के साथ
छुहारे का उपयोग
खासतौर पर किया
जाता है। चलिए
आज जानते हैं
सर्दियों में छुहारे
खाने से होने
वाले ऐसे ही
कुछ फायदों के
बारे में...
1. चार बीज निकाले
छुहारे ,एक चुटकी
केशर (125 मिलीग्राम ) और आवश्यकता
अनुसार चीनी को
500 मि.ली. दूध
में मिलाकर उबाल
लें और इन
सब को एक
साथ रात में
सेवन करें। यह
शरीर को ऊर्जा
प्रदान करने वाला
योग है।
2. छुहारों
को बीज निकालकर
पीस लें और
250 मिलीग्राम की मात्रा
में दूध और
केले के साथ
मिलाकर मिल्क शेक बना
लें। इसका नियमित
सेवन बुढ़ापे से
जुड़ी समस्याओं को
दूर रखेगा।
3. खजूर के सेवन
से दमे के
रोगियों के फेफड़ों
से बलगम आसानी
से निकल जाता
है। लकवा और
सीने के दर्द
की शिकायत को
दूर करने में
भी खजूर सहायता
करता है।
4. भूख बढ़ाने के लिए
छुहारे को दूध
में पकाएं। उसे
थोड़ी देर पकने
के बाद ठंडा
करके पीस लें।
यह दूध बहुत
पौष्टिक होता है।
इससे भूख बढ़ती
है और खाना
भी पच जाता
है।
5. जुकाम से परेशान
रहते हैं तो
खारक का दूध
बनाकर उसमें थोड़ा
कालीमिर्च व इलायची
पाउडर डालकर पिएं।
सर्दी-जुकाम बिल्कुल
ठीक हो जाएगा।
6. छुहारा पुरुषों की कमजोरी
दूर करता है।
यदि आप कमजोरी
या नपुंसकता से
परेशान हैं तो
तीन महीने तक
छुहारे का सेवन
आपको समस्या से
मुक्ति दिला देगा।
इसे रोज सुबह
खाली पेट खाएं।
पहले सप्ताह एक
छुहारा व दूसरे
सप्ताह से दो
छुआरा खूब चबा-चबाकर खाएं। तीसरे
सप्ताह में तीन
छुहारे खाएं और
चौथे सप्ताह से
12वें सप्ताह तक
चार-चार छुहारों
का रोज सेवन
करें। इस समस्या
से मुक्ति मिल
जाएगी।
7. छुहारे का नियमित
सेवन करने से
दिल से संबंधित
रोग नहीं होते
हैं। साथ ही,
इसे खाने से
खून की कमी
की समस्या दूर
होती है।
8. छुहारे बहुत कम
मात्रा में फैट
व कोलेस्ट्रॉल से
युक्त होने के
कारण मोटे व्यक्तियों
सहित रक्तचाप पीड़ित
रोगियों के लिए
भी सुरक्षित होते
हैं। नियमित दो
या चार छुहारे
का सेवन कब्ज
की समस्या दूर
कर देता है।
9. सर्दियों
में छुहारे का
सेवन बहुत लाभदायक
होता है। इसके
नियमित सेवन से
आमाशय को बल
मिलता है।
10. छुहारे
या खारक की
तासीर गर्म होने
से ठंड के
दिनों में इसका
सेवन नाड़ी के
दर्द में भी
आराम देता है।
साइटिका रोग से
पीड़ित लोगों को
इससे विशेष लाभ
होता है।
11. सर्दियों
में रोजाना छुआरे
की गुठलियों को
कूट कर घी
में तल कर,
गोपी चंदन के
साथ खाने से
प्रदर रोग दूर
हो जाता है।
12. जो लोग बहुत
पतले हैं और
अपना वजन बढ़ाना
चाहते हैं उनके
लिए छुहारा वरदान
साबित हो सकता
है, सर्दियों में
इसके नियमित सेवन
से वजन बढ़ने
लगता है।