दालचीनी
(Cinnamon) मसालों के रूप
में काम में
ली जाती है।
यह पेट से
जुड़ी कई बीमारियों
में लाभदायक होती
है। दालचीनी का
तेल भी बनता
है। यदि मुंह
से बदबू आती
हो तो दालचीनी
का छोटा टुकड़ा
चूसना चाहिए। यह
एक अच्छी माउथ
फ्रेशनर है।
यहां जानिए दालचीनी के
कुछ और घरेलु
नुस्खे...
- सर्दी-जुकाम हो तो
चाय, कॉफी में
दालचीनी डालकर पी सकते
हैं।
- दर्द और सूजन
हो तो दालचीनी
को तिल के
तेल, पानी, शहद
में मिलाकर दर्द
वाले स्थान पर
मालिश करें। इसके
बाद इसे रातभर
ऐसे रहने दें।
सुबह उठकर दर्द
वाले स्थान को
धो सकते हैं।
मालिश अगर दिन
में करते हैं
तो 2-3 घंटे के
बाद धोएं।
- दालचीनी का सेवन
करने से त्वचा
निखारती है तथा
खुजली के रोग
को दूर होते
है।
- दालचीनी का नियमित
सेवन करने से
दांतों की समस्याएं
दूर रहती हैं।
- रात को सोते
समय से एक
चुटकी दालचीनी पाउडर
शहद के साथ
मिलाकर लेने से
मानसिक तनाव में
राहत मिलती है
और याददाश्त बढ़ती
है।
- मौसमी बीमारियों से बचने
के लिए दालचीनी
का प्रयोग नियमित
रूप से करते
रहना चाहिए।
- ठंडी हवा से
होने वाले सिर
दर्द से राहत
पाने के लिए
दालचीनी के पाउडर
को पानी में
मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे
पर लगाएं।
- दालचीनी पाउडर में नीबू
का रस मिलाकर
लगाने से मुंहासे
दूर होते हैं।
No comments:
Post a Comment