Friday, 27 November 2015

पानी पीते समय कुछ बातों को ध्यान रखें



 कहा जाता है स्वस्थ शरीर के लिए एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। जो लोग पानी कम पीते हैं उन्हें कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि आपका आधा पेट भोजन से एक चौथाई भाग पानी से और शेष 25 फीसदी भाग हवा से भरा होना चाहिए। पानी हमारे जीवन और सही स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए पानी पीते समय यदि कुछ बातों को ध्यान रखें तो बीमारियां आपसे दूर ही रहेंगी।
1. सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। त्वचा ओर पेट दोनों ही स्वस्थ बने रहते हैं।
2. खाना खाने के आधे घंटे पहले पिएं 1 गिलास पानी पिएंगे तो आप भूख से कम खाएंगे। जिससे मोटापा नहीं बढ़ेगा और साथ ही आपकी आंते भी ठीक से काम करेंगी।
3. खाना खाने के तुरंत बाद या पहले पानी ना पिएं
खाना खाने के एक घंटे बाद ही पानी पिएं, क्याेंकि उससे पहले पानी पीने पर पेट में खाना पचाने वाला जूस अपना प्रभाव नहीं दिखा पता और पाचन संबंधित दिक्कते हाे जाती हैं। यदि आप खाना खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पिएंगे तो खाना जल्‍दी हजम नहीं होगा।
4. पानी की जगह दही, छाछ या रायता आदि का सेवन करें
अगर आप को खाना खाते वक्‍त भूख लगे तो पानी की जगह दही या रायता लें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी और खाना भी आराम से हजम होगा।
5. भूख लगने पर पानी पिएं
यदि भूख लगे तो सबसे पहले पानी पिएं और फिर 10 मिनट का इंतजार करें। फिर भी अगर भूख ना मिटे तो कुछ खाएं। ऐसा करने से आप बेकार का स्‍नैक खाने से बचेंगे।
6. थकान लगने पर पानी पिएं
हमारा दिमाग 75% पानी से भरा हुआ है। अगर आप थकान लगने पर पानी पिएंगे तो आपका दिमाग अच्‍छे से काम करेगा और आपका मन काम में भी पूरी तरह लगेगा।
7. दिन के शुरुआत में ढेर सारा पानी पिएं
दिनभर ढेर सारा पानी पीना चाहिए और जैसे जैसे शाम होने लगे, पानी का सेवन कम कर देना चाहिए, जिससे रातभर बाथरूम की ओर ना भागना पडे़।
8. नहाने से पहले पानी पिएं
नहाने से पहले पानी पीने से ब्‍लड प्रेशर कम करने में सहायता मिलती है। यदि गर्म पानी का शॉवर ले रहे हों तो नहाने से पहले ठंडा पानी पीने से बचें।
9. एक्सरसाइज के पहले और आखिर में पानी पिएं
यह बहुत जरूरी है कि जब भी आप एक्सरसाइज करें तो उससे पहले पानी पी लें, जिससे आपकी मांसपेशियों को एनर्जी मिल सके। पानी पीने से थकान कम लगती है। यदि आप पानी नहीं पिएंगे तो आप जल् ही थक जाएंगे।
10. बीमारी, प्रेगनेंसी या स्तनपान करते वक् पानी पिएं
यदि आप बीमार है तो पानी पीने से आपकी बॉडी जल् ही रिपेयर हो जाएगी। प्रेगनेंट और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को आम दिनों के मुकाबले अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इन्हें हर दिन 10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है।
11. खड़े होकर पिएं पानी
मान्यता है कि खड़े होकर पानी पीने से एक उम्र के बाद घुटनां का दर्द परेशान करने लगता है। इसलिए ऐसे पानी पीने से बचना चाहिए।
12. बाहर के पानी से बचें
बाहर का पानी पीने से यथा संभव बचें। अशुद्ध पानी से लीवर और गुर्दों के रोग हो सकते हैं।इन दोनों में इंफेक्शन हुआ तो इसका असर दिल पर भी पड़ता है।

No comments:

Post a Comment