Thursday, 29 October 2015

लहसुन है 150 बीमारियों में कारगर दवा Home Remedies Of Garlic



आधुनिक रिसर्च के अनुसार लहसुन दुनिया में मौत के सबसे बड़े कारण बनने वाले तीन रोगों के उपचार के लिए एक सबसे सस्ता और सुरक्षित उपाय है। इसके औषधीय गुणों को लेब और मल्टीनेशनल फार्मा कंपनियों में काम कर रहे वैज्ञानिक भी नतमस्तक होकर मानने लगे हैं। लहसुन की जरा सी सुगंध घंटो तक हमारी रसोई से लेकर कपड़ों और मुंह तक समायी रहती है। इसी लहसुन की खनक या उपयोगिता की पैरवी करने वाले कम से कम 4245 रिसर्च शोध पत्र भी हैं, जो दुनिया भर के तमाम अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स (शोध पत्रिकाओं) में प्रकाशित हो चुके हैं। इन तमाम शोध पत्रों के अध्ययन से पता चलता है कि लहसुन कम से कम 150 तरह रोगों या लक्षणों जैसे कैंसर से लेकर डायबिटीज और दिल के रोगों, रेडिएशन के साईड इफेक्ट्स आदि के नियंत्रण में कारगर साबित हुआ है।
1. एक कप तिल के तेल में 8 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करें और ठंडा होने पर कमर से लेकर जांघों तक इससे मालिश करें। इससे साइटिका में काफी फ़ायदा होता है।

2. आदिवासी अंचलों में इसे गैस और दिल के रोगों के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। सूखे लहसुन की 15 कलियां 1/2 लीटर दूध और 4 लीटर पानी को एक साथ उबाल लें। इस पानी को इतनी देर उबालें कि पानी आधा रह जाए। इस पाक को जब गैस और दिल के रोग से ग्रसित रोगियों को दिया जाता है तो आराम मिल जाता है।
3. जिन लोगों को जोड़ों का दर्द या आमवात जैसी शिकायतें हो, लहसुन की कच्ची कलियां चबाना उनके लिए बेहद फायदेमंद होता है। बच्चों को यदि पेट में कृमि (कीड़े) होने की शिकायत हो तो लहसुन की कच्ची कलियों का 20-30 बूंद रस एक गिलास दूध में मिलाकर देने से कृमि मर कर शौच के साथ बाहर निकल आते हैं।

4. सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को पीसकर उबाला जाए और घावों पर लेप किया जाए तो घाव तुरंत ठीक होना शुरू हो जाते हैं।

5. हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो उन्हें रोजाना सुबह लहसुन की कच्ची कली चबाना चाहिए, नमक और लहसुन का सीधा सेवन खून साफ करता है।
6. ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी होने पर भी नमक और लहसुन का समान मात्रा में सेवन करना चाहिए।

7. लहसुन के एंटीबैक्टिरियल गुणों को आधुनिक विज्ञान भी मानता है, इसका सेवन बैक्टीरिया जनित रोगों, दस्त, घावों, सर्दी-खांसी और बुखार आदि में बहुत फायदा करता है।

8. लहसुन की 2 कच्ची कलियां सुबह खाली पेट चबाएं। इसके आधे घंटे बाद आधा चम्मच मुलेठी पाउडर का सेवन करें। यह उपाय दो महीने तक लगातार करें। मान्यता है इससे दमा रोग जड़ से खत्म हो जाता है।
9. लौकी 50 ग्राम और लहसुन की कलियां 10 ग्राम लेकर पीस लें और इसे आधे लीटर पानी में उबालें।जब आधा पानी रह जाए तो छानकर कुल्ला करें। इससे दांत दर्द दूर होता है।
10. कान में कीड़ा चला जाने पर डांग- गुजरात के आदिवासी सूरजमुखी के तेल में लहसुन की दो कलियां डालकर गर्म करते है और फ़िर इस तेल की कुछ बूंदें कान में डालते है, इनका मानना है कि इससे कीट बाहर निकल आता है।

दही के बेहद कारगर उपाय Beauty Benefits Of Curd



त्वचा की रंगत निखारने के लिए आप बहुत कुछ करते होंगे पर क्या आपने कभी दही का इस्तेमाल करके देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि त्वचा की रंगत निखारने से लेकर उसके पोषण तक के लिए आप दही पर भरोसा कर सकते हैं. हाल में हुए शोध में कहा गया है कि त्वचा से जुड़ी हर समस्या के लिए दही बेहद कारगर उपाय है.

ये काले धब्बों, बढ़ती उम्र के लक्षणों और मुंहासों को ठीक करने में बहुत मददगार होता है. अगर आप दही में कुछ दूसरे तत्व मिला लें तो ये और भी फायदेमंद हो जाता है. आप चाहें तो दही के साथ नींबू का रस, टमाटर का रस, और दूसरी नेचुरल चीजें भी मिलाकर लगा सकते हैं. अच्छे परिणाम पाने के लिए आप सप्ताह में दो बार दही का इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. ज्यादातर महिलाओं को महीने के उन दिनों में मुंहासों की समस्या हो जाती है. इन मुंहासों को ठीक करने के लिए सबसे पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें. उसके बाद चेहरे को पोंछ लें. जब पानी पूरी तरह सूख जाए तब प्रभावित जगह पर दही लगा लें. 15 मिनट तक इस ठंडी दी को वहीं लगा रहने दे, उसके बाद चेहरा साफ कर लें.

2. अगर आकी त्वचा बहुत ड्राई है तो इसका बड़ा कारण पानी की कमी हो सकती है. पहला उपाय तो ये करें कि पानी पीना शुरू कर दें. इसके साथ ही चेहरे पर दही का लेप लगाएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद भी मिला सकते हैं.

3. दही का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है. दही लगाने से डेड स्किन साफ हो जाती है और चेहरे पर निखार आता है. दही को हाथ में लेकर लगभग 15 मिनट तक मसाज करें. कुछ देर तक इस पैक को चेहरे पर ही लगा रहने दें. उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
4. अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं तो दही का इस्तेमाल आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. इसमें मौजूद प्रोटीन त्वचा की रंगत निखारने में मददगार होता है. दही के पैक को चेहरे पर कुछ देर तक लगाकर छोड़ दें. ताकि चेहरा पोषक तत्वों को सोख ले. इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे.

5. नींद की कमी के कारण आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं. गलत खानपान भी इसकी एक वजह हो सकती है. अगर आपको भी काले घेरों की समस्या है तो दही का पैक लगाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.

इसके अलावा दही ब्लैक हेड्स दूर करने और टैनिंग दूर करने में भी बहुत कारगर है.