भागदौड़ और तनाव ग्रस्त जीवन में वक्त की कमी होने की वजह से लोगों का
ध्यान परंपरागत हर्बल नुस्खों से हटता जा रहा है। धीरे-धीरे रसायनयुक्त
घातक उत्पादों ने घर-घर तक अपनी पहुंच बना ली है, लेकिन अब समय आ चुका है
जब कि हमें अपनी जडों तक जाना होगा, यानि सदियों से चला आ रहा परंपरागत
हर्बल ज्ञान अपनाने की कवायद शुरू करनी होगी। आज हम कुछ चुनिंदा हर्बल
नुस्खों का जिक्र करेंगे जिनका उपयोग कर इनमें से कई समस्याओं से निजात पाई
जा सकती है।
1. चेहरे और गर्दन के हिस्से पर 2 चम्मच टमाटर का रस और 4
चम्मच दही के मिश्रण को लगाएं। इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाने पर चेहरा
चमकने लगेगा।
2. स्ट्राबेरी के पके हुए फलों को मैश करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनिट बाद चेहरा धो लें। यह चेहरे के लिए टॉनिक की तरह काम करेगा।
3. दो चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर
लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से रंगत निखरेगी और
चेहरा चमकने लगेगा।
4. कई इलाकों में पारंपरिक हर्बल वैद्य शहद के साथ
फेसपैक तैयार करते हैं। इन जानकारों के अनुसार बेसन, शहद, जैतून, दूध मलाई
को मिलाकर बना ये फेसपैक एक कारगर टॉनिक की तरह काम करता है। फेसपैक को
तैयार करने के लिए करीब 3 चम्मच बेसन, शहद, दूध मलाई और जैतून के तेल की
1-1चम्मच मात्रा को आपस में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद
साफ पानी से चेहरा धो लें।
5. केला त्वचा के लिए एक अच्छा नमी कारक (Moisturizer) उपाय है। पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लिया जाए और चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं, करीब 15 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरा धोने के बाद रक्त चंदन का लेप लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में जबरदस्त निखार आता है।
5. केला त्वचा के लिए एक अच्छा नमी कारक (Moisturizer) उपाय है। पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लिया जाए और चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं, करीब 15 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरा धोने के बाद रक्त चंदन का लेप लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में जबरदस्त निखार आता है।
6. सौराष्ट्र गुजरात में महिलाएं 1 चम्मच बादाम के तेल में 1/2चम्मच दूध मलाई और नींबू के रस को मिलाकार चेहरे पर लगाती हैं, जानकारों के अनुसार यह मिश्रण चेहरे की त्वचा में ताजगी ले आता है और टॉनिक की तरह काम करता है।
No comments:
Post a Comment