बाल झडऩा तो एक आम समस्या है, लेकिन कम उम्र में हद से ज्यादा बाल
झडऩा जिसे आम बोलचाल की भाषा में बाल उड़ना भी कहा जाता है। किसी के लिए भी
तनाव का कारण बन सकते हैं। बालों की समय से पहले गिरने की समस्या यदि
आनुवांशिक हो तो उसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है।
इस समस्या से परेशान पुरुषों में बाल गिरने की समस्या किशोरावस्था से
ही हो सकती है, जबकि महिलाओं में इस प्रकार बाल गिरने की समस्या 30 के बाद
पैदा होती है। इसके अलावा खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण व दवाई के रिएक्शन व
कई अन्य कारणों की वजह से कम उम्र में गंजेपन की समस्या हो सकती है। यदि
आप भी कम उम्र में गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा
रहे हैं गंजापन दूर करने के कुछ घरेलू उपाय....
1. जटामांसी की जड़ों को नारियल के तेल के साथ उबालकर ठंडा
होने के बाद रोजाना रात को सोने से पहले बालों में लगाएं। इससे असमय बालों
का पकना और झड़ऩा रुक जाता है।
2. नमक का अधिक सेवन करने से गंजापन आ जाता है। नमक, काली
मिर्च एक-एक चम्मच व नारियल का तेल पांच चम्मच मिलाकर गंजेपन वाले स्थान पर
लगाने से बाल आ जाते हैं।
3. हल्के गर्म जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक
चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा
लें। 15 मिनट बाद बाल गुनगुने पानी से सिर को धोएं। कुछ ही दिनों बाल
झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।
4. आंवला का चूर्ण दही में मिलाकर हल्के-हल्के हाथों
से सिर पर मालिश करें और 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें।
कुछ दिनों तक ऐसा करने से बाल स्वस्थ हो जाते हैं और डेंड्रफ भी दूर हो
जाता है।
5. कलौंजी को पीसकर पानी में मिला लें। इस पानी से
बालों को कुछ दिनों तक धोने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और घने होना शुरू
हो जाते हैं।
6. नीम की पत्तियों और आंवले के चूर्ण को पानी में
डालकर उबाल लें।सप्ताह में कम से कम एक बार इस पानी से सिर को धोएं। ऐसा
करने से कुछ ही समय में बाल झड़ना बंद हो जाता है।
7. गेंदे के फूलों का रस नारियल तेल के साथ मिलाकर
उससे हल्की-हल्की मालिश करके नहा लें। ऐसा करने से सिर में हुए किसी भी तरह
के संक्रमण, फोड़े- फुंसियों में आराम मिल जाता है।
8. बहेड़ा के चूर्ण को नारियल या जैतून के तेल में
मिलाकर गर्म किया जाए और इस तेल को बालों पर लगाया जाए तो बाल चमकदार हो
जाते हैं। बालों की जड़ें भी मजबूत हो जाती हैं। बालों की समस्याओं में
हर्बल जानकारों के अनुसार त्रिफला का सेवन बेहतर माना गया है।
9. गुड़हल के रस को नहाने से 10 मिनिट पहले सिर पर
लगाया जाए तो इससे बालों के काला होने में मदद मिलती है। यह एक बेहतरीन
कंडीशनर की तरह काम करता है।
10. शिकाकाई के बीजों को कुचलकर, एक कटोरे में लेकर
पानी में डुबो दिया जाए और सारी रात रख दिया जाए। सुबह इस पानी से बालों की
धोया जाए तो ये एक नेचुरल शैंपू की तरह काम करता है। आदिवासी जानकारों के
अनुसार इसका इस्तेमाल बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने के साथ, बालों का
दोमुंहा होना बंद कर देता है।
11. तिल के तेल से बालों की मालिश करना बेहतर माना
जाता है। आदिवासी हर्बल जानकारों की मानी जाए तो तिल के तेल में थोड़ी-सी
मात्रा में गाय का घी और अमरबेल का चूर्ण की मिला लें। इसे सिर पर रात में
सोने से पहले लगा लें तो बाल चमकदार, खूबसूरत होने के साथ घने हो जाते हैं
और यही फार्मूला गंजेपन को रोकने में मदद भी करता है।
12. मेथी की सब्जी का ज्यादा सेवन बालों की सेहत के
लिए अच्छा माना जाता है। मेथी के बीजों का चूर्ण तैयार कर लें। इसमें थोड़ा
पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर आधे घंटे
के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से बालों से डेंड्रफ खत्म हो जाता है। यह काम
सप्ताह में कम से कम दो बार किया जाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment