मुल्तानी मिट्टी
का प्रयोग
आज उन
कुछ पुराने
घरेलू नुस्खों
में शामिल
हो गया
है, जो
लगभग भूले
जा चुके
हैं. आज
आप शायद
ही इसे
कभी प्रयोग
करती हों,
लेकिन पहले
जब हर
गली-नुक्कड़
पर इतने
ब्यूटी सैलून
नहीं होते
थे, तो
मुल्तानी मिट्टी
का फेस
पैक महिलाओं
के ब्यूटी
केयर रुटीन
में सबसे
ऊपर होता
था और
इसका निखार
आज आपको
पार्लर में
मिलने वाले
निखार से
कहीं ज्यादा
होता था.
तो आखिर
क्यों हम
इस ब्यूटी
सीक्रेट को
किताबों में
बंद हो
जाने दें
खास टिप्स -
संवेदनशील त्वचा
वालों के
लिए मुल्तानी
मिट्टी से
अच्छा ब्यूटी
सॉल्यूशन और
कुछ नहीं
हो सकता.
गर्मियों में आपकी त्वचा का कूलर – तेज गर्मी आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाती है. इससे कई बार आपकी त्वचा पर लाल धब्बे भी हो जाते हैं. मुल्तानी मिट्टी आपको इससे चमत्कारिक रूप से छुटकारा दिला सकता है. गुलाब जल मौर मुल्तानी मिट्टी का लेप अपने चहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं और सूखने पर ठंढे पानी से धो लें).
बेदाग त्वचा: दाग धब्बों वाली त्वचा पर इसका प्रयोग करें. एक चम्मच कद्दूकस गाजर में मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इसे फेस पैक की तरह लगाएं.
बेहतरीन स्क्रब: शायद आपको पता न हो, लेकिन मुल्तानी मिट्टी एक बेहद असरदार स्क्रब की तरह भी काम करता है. ये ब्लैक और व्हाइट हेड्स दोनों को ही हटाने में मददगार है. स्क्रब बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में पिसा हुआ बादाम और ग्लिसरीन मिलाएं और स्क्रब करें.
झुलसी हुई त्वचा का अचूक उपाय –
अगर आपकी
त्वचा पर
गहरे धब्बे
हैं और
धूप के
कारण ये
काले पड़
गए हैं,
तो मुल्तानी
मिट्टी में
कोई भी
तेल मिलाकर
चेहरे पर
लगाएं. सूखने
पर धो
लें. आपकी
त्वचा पहले
से कहीं
ज्यादा मुलायम
और निखरी
हुई होगी.
स्किन टाइटनर - एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच फेंटा हुआ अंडा और दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. ये आपकी स्किन को टोन करता है.
ऑयली स्किन का डॉक्टर – तैलीय त्वचा वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस पैक सबसे अच्छी केयर है. एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें गुलाब जल के साथ पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. आप इसे अंगूर, सेब, अंडे की सफेदी के साथ भी मिला सकती हैं.
मुहांसों का इससे अच्छा उपाय दूसरा नहीं – मुहांसों को फोड़ें नहीं. 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच बेसन और दो चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर ये पैक 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, फिर धो लें.