Thursday, 13 August 2015

सिर दर्द से तुरंत राहत दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खे....Home Remedies For Headache



सिर दर्द एक कॉमन प्रॉब्लम है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे आंखों की समस्या, अपच, कब्ज, लू लगना, अनियमित मासिक धर्म, साइनस, आंत में कृमि, बुखार, रजोनिवृत्ति, निरंतर चिंता, मानसिक तनाव, देर रात तक जागना, अनिद्रा, दुखी रहना, तेज धूप में घूमना, एकरसता, कमजोरी, शराब, तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन आदि। ऐसे में ज्यादा पेन किलर खाने पर रिएक्शन का डर बना रहता है। इसलिए यदि आप भी सिरदर्द से परेशान हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं सिर दर्द से तुरंत राहत दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खे....


1.
लौंग में थोड़ा नमक मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को एक बोतल में भरकर रख लें, जब भी सिर दर्द हो इस चूर्ण मेें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर सिर पर लगाएं। सिर दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
2.
एक गिलास गर्म पानी में आधे नींबू का रस डालकर पिएं। गैस के कारण हो रहा सिर दर्द दूर हो जाएगा।
3.
युकेलिप्टस के तेल से सिर पर मसाज करें। इससे सिर दर्द में आराम मिलता है।
4.
यदि आप बार-बार होने वाले सिर दर्द से परेशान हैं तो रोजाना एक गिलास गाय का दूध पिएं, राहत मिलेगी।
5. दालचीनी को पीसकर पाउडर बनाकर रख लें। जब भी सिर दर्द हो दालचीनी के पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं, सिर दर्द से निजात मिलेगी।
6. जुकाम के कारण होने वाले सिर दर्द में धनिया पाउडर और चीनी का घोल बनाकर पीने से आराम मिलता है।
7.
गर्मी के कारण सिर दर्द हो रहा हो तो चंदन पाउडर का पेस्ट बनाकर लगाएं। सिर दर्द ठीक हो जाएगा।
8.
नारियल तेल से सिर पर 10-15 मिनट मसाज करने से भी सिर दर्द में राहत मिलती है। यह सिर को ठंडक पहुंचाता है और दर्द कम करता है।
9.
लहसुन की एक कली का रस बनाकर पी लेने पर भी सिर दर्द में तुरंत आराम मिल जाता है।
10. बार-बार सिर दर्द करता हो तो सेब पर नमक लगा कर खाएं। इसके बाद गर्म पानी या दूध पिएं। अगर आप यह प्रयोग लगातार 10 दिन तक करेंगे तो सिर दर्द की समस्या दूर हो जाएगी।
11. केसर और बादाम को पीसकर सूंघने और लगाने से भी सिर दर्द में राहत मिलती है।
12. थोड़ा सा, जायफल दूध में घिसकर सिर पर लगाने से सिर दर्द में राहत महसूस होती है।
13.
पिपरमेंट का तेल लगाने से भी सिर दर्द में तुरंत आराम मिलता है।
14.
गर्मी के कारण सिर दर्द हो रहा हो तो प्याज सुंघने से या सिर पर प्याज का रस लगाने से सिर दर्द दूर हो जाता है।
15.
चंदन में पिपरमेंट मिलाकर सिर पर लगाने से गर्मी से होने वाले सिर दर्द में तुरंत राहत मिलती है।
16.
सिर पर ठंडे पानी की धार गिराने से भी सिर दर्द में आराम मिलता है।

नोट- किसी भी तरह का इलाज चल रहा हो तो इन नुस्खों को अपनाने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।


No comments:

Post a Comment