Saturday, 1 August 2015

कलौंजी से होने वाले फायदे Health Benefits Of Kalonji Seeds And Oil



हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिन्हें सही तरीके से खाकर लंबे समय तक हेल्दी रहा जा सकता है। फलों, सब्जियों से लेकर मासलों तक में ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं जो सेहतमंद रखने में बहुत ही कारगर होती हैं। इन्हीं में शामिल है कलौंजी जिसमें बहुत सारे मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर कलौंजी कई प्रकार के रोगों का घर बैठे इलाज है। लगभग 15 एमीनो एसिड वाला कलौंजी शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन की कमी भी पूरी करता है।
कलौंजी से होने वाले फायदे
बालों को झड़ने से रोके
अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस जैसी कई समस्याओं से महिला हो या पुरुष, दोनों के ही साथ बालों के गिरने की समस्या आम हो चुकी है। इसके लिए तमाम तरह के ट्रीटमेंट कराने पर भी फायदा नहीं होता। लेकिन घर में मौजूद कलौंजी इस समस्या के निपटारे में बहुत ही कारगर उपाय है। सिर पर 20 मिनट तक नींबू के रस से मसाज करें और फिर किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से धो लें। इसके बाद कलौंजी का तेल बालों में लगाकर उसे अच्छे से सूखने दें। लगातार 15 दिनों तक इसका इस्तेमाल बालों के गिरने की समस्या को दूर करता है।
कलौंजी ऑयल, ऑलिव ऑयल और मेहंदी पाउडर को मिलाकर हल्का गर्म करें। ठंडा होने दें और हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। इससे गंजेपन की समस्या भी दूर होती है।

वजन कम करता है
वजन बढ़ने की समस्या से पुरुष से लेकर महिलाएं तक परेशान हैं। कलौंजी के तेल की कुछ बूंदें शहद में मिक्स करें और दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ पिएं। लगातार इस्तेमाल से बहुत जल्दी फायदा देखने को मिलता है।
डायबिटीज से बचाता है
कलौंजी का इस्तेमाल डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाता है। लगातार एक महीने तक एक कप ब्लैक टी में ½ चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पीने डायबिटीज की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। सुबह उठते ही या रात को सोने जाने से पहले इसका इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है।
पिंपल की समस्या दूर
पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस और कलौंजी के तेल को मिक्स करें। सुबह-शाम पिंपल पर इसे लगाएं। यह कील-मुहांसे दूर करने के साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे मिटाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा ग्लो करने लगता है।
मेमोरी पावर बढ़ाता है
कलौंजी दिमाग के काम करने की शक्ति को भी बढ़ाता है। पुदीने की पत्तियों को उबालें और उसमें थोड़ा सा कलौंजी का तेल मिक्स करें। 20-25 दिनों तक दिन में दो बार इस्तेमाल करने पर इसके फायदे नजर आने लगेंगे।

सिरदर्द करे दूर
कलौंजी से सिरदर्द का इलाज भी संभव है। इसके तेल से सिर और कान के आसपास मालिश करने से सिरदर्द की समस्या दूर होती है। कलौंजी तेल के रोजाना यूज से माइग्रेन की समस्या भी दूर होती है।
अस्थमा का इलाज
अस्थमा और किसी भी प्रकार की सांस से संबंधित बीमारियों के इलाज में कलौंजी बहुत ही कारगर होता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में शहद और कलौंजी तेल की कुछ बूंदें मिक्स करें। सुबह-सुबह इसे पीने से अस्थमा बीमारी ठीक होती है, साथ ही कफ और एलर्जी की समस्या भी दूर होती है।

जोड़ों के दर्द में आराम
आधा चम्मच कलौंजी का तेल, विनेगर और शहद को एक साथ मिलाकर दिन में दो बार जोड़ों के दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। दर्द में आराम मिलने के साथ ही आर्थराइटिस की समस्या भी दूर होती है।
आंखों की रोशनी
कलौंजी का तेल आंखों की रोशनी ठीक रखने और आंखों को कई प्रकार की बीमारियों जैसे आंखों के लाल होने, मोतियाबिंद और पानी आने की समस्या को दूर करने में बहुत ही मददगार होता है। गाजर के रस में कलौंजी के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर पीना चाहिए।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
कलौंजी का तेल ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। दिन में दो बार चाय में इसके तेल की कुछ बूंदें मिलाकर पीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
कैंसर से बचाव
ब्लड कैंसर और आंतों से लेकर गले के कैंसर तक को दूर करने में कलौंजी का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर से अंगूर के जूस के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से बहुत फायदा होता है। इसे दिन में दो बार पीना चाहिए।


No comments:

Post a Comment