Wednesday, 28 October 2015

शहद पीने के बहुत फायदे Benifit of Honey

हल्के गर्म पानी के साथ शहद पीने के बहुत फायदे हैं. बहुत से लोग एक गिलास पानी में शहद मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट पीते हैं. क्या आप जानते हैं इसके कई फायदे हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा तो सही है कि इससे वजन कम होता है. इससे खांसी-जुकाम से भी आसानी से बचा जा सकता है. इसी तरह के कई और भी फायदे हैं शहद संग हल्का गर्म पानी पीने के

हनी वाटर पीने से ना सिर्फ खांसी-जुकाम से बचाव होता है बल्कि गले में होने वाली खराश और रूखेपन से भी निजात मिलती है. साथ ही कफ भी नही बनता.

हल्के गर्म पानी में शहद डालकर पीने से ना सिर्फ फैट बर्न होता है बल्कि इससे फिट रहने में भी मदद मिलती है.

पानी को गर्म पानी में मिलाकर पीने से एनर्जी लेवल बना रहता है. इससे अतिरिक्त फैट भी जमा नहीं होता. दरअसल, सुबह के समय का ये सबसे हेल्दी ड्रिंक होता है.
 हैं.
शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व होने के कारण त्वचा साफ हो जाती है. इससे एक्ने से भी बचा जा सकता है. इससे त्वचा दमकती है.

शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. ये एक डिटॉक्स डायट है.

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शहद बहुत फायदेमंद है. इससे आपका काम करने का स्तर बहुत बढ़ जाता है.

मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है. इससे पाचन तंत्र ठीक होता है और खाना सही तरह से पचता है.

हनी वाटर के सेवन से बॉडी हाइड्रेट रहती है. ये आपका एनर्जी लेवल बढ़ाता है.

कब्ज की समस्या को दूर करता है.

No comments:

Post a Comment