Monday, 23 November 2015

अमरूद के 9 फायदे जो आपकी हेल्थ और स्किन की प्रॉब्लम्स दूर करते हैं।

सर्दियों के मौसम में बाजार में अमरूद की बहार होती है हम सभी ने लाल रसीले अमरूद नमक और चाट मसाला डालकर खाए होंगे। अमरूद के जैम और जैली भी एंजॉय किए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये डेलिशियस अमरूद आपकी हेल्थ और ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद फल है। विटामिन सी, लायकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अमरूद में कई दूसरे विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो आपकी बॉडी को न्यूट्रीएंट्स एब्जॉर्ब करने में हेल्प करते हैं। अमरूद के ऐसे ही 9 फायदे जो आपकी हेल्थ और स्किन की प्रॉब्लम्स दूर करते हैं।
1. डायबिटीज से बचाता है -
अमरूद में रिच फाइबर कंटेंट और लो ग्लायसेमिक इंडेक्स होने के कारण ये डायबिटीज से बचाता है। लो ग्लायसेमिक इंडेक्स अचानक शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है, वहीं फाइबर्स के कारण शुगर अच्छे से रेगुलेट होती रहती है।
2.वजन कम करने में मददगार -
अमरूद प्रोटीन, विटामिन और फाइबर इनटेक से समझौता किए बगैर आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है। अमरूद खाने के बाद पेट भी भर जाता है और कैलोरी इनटेक भी कम होता है। कच्चे अमरूद में केला, एप्पल, ऑरेंज और ग्रेप जैसे दूसरे फलों के मुकाबले काफी कम शुगर होती है।
2. कब्ज दूर करता है -
अमरूद दूसरे फलों की तुलना में डायटरी फाइबर का एक बढ़िया सोर्स है। ये आपकी डेली फाइबर नीड्स का 12 फीसदी पूरा करता है। यही कारण है कि आपके डायजेशन के लिए ये किसी रामबाण दवा से कम नहीं है। अमरूद के बीज बढ़िया जुलाब का काम करते हैं और इनसे आंतों की सफाई हो जाती है।
3. इम्युनिटी बूस्टर-
अमरूद विटामिन C का सबसे अच्छा सोर्स है। अमरूद में संतरे से चार गुना ज्यादा विटामिन C होता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी पॉवर बढ़ाता है। साथ ही कॉमन इन्फैक्शन्स और बीमारियों से बचाता है।
4. दांत दर्द दूर करती हैं अमरूद की पत्तियां -
अमरूद की पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल क्वालिटी होती है जो दांतों का इन्फेक्शन दूर करने और कीड़े मारने में काफी हेल्पफुल हैं। अमरूद की पत्तियां दांत दर्द के इलाज की बढ़िया घरेलू दवा हैं। इसकी पत्तियों के रस से दांत और दाढ़ की मालिश करने से काफी फायदा होता है।
5. ब्रेन के लिए फायदेमंद -
अमरूद में विटामिन B3और B6 होता है, जिसके कारण ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। मेमोरी पावर बढ़ती है और नर्व्स रिलैक्स होती हैं।
6. आंखों की रोशनी बढ़ाता है -
अमरूद में विटामिन A होता है जिसके कारण ये आंखों की रोशनी के लिए बूस्टर का काम करता है। अमरूद खाने से केवल आईसाइट बेहतर होती है,बल्कि ये आंखों में होने वाली मोतियाबिंद और मस्कुलर डिकंजेशन जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
7. वायरल का दूर करता है -
दूसरे फलों की तुलना में अमरूद में काफी मात्रा में विटामिन C और आयरन होता है। ये दोनों वायरल इन्फेक्शन से बचाते हैं। कच्चे अमरूद का रस या फिर अमरूद की पत्तियों का काढ़ा फेफड़ों में मौजूद कफ को बाहर निकालता है।
8. एंटी एजिंग प्रापर्टीज -
अमरूद विटामिन A और विटामिन C के अलावा क्रोटेन और लायकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये सभी स्किन को झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचाते हैं।
9. रंग निखारता है -
अमरूद आपकी त्वचा की खोई हुई रंगत और ताजगी वापस लाने में मदद करता है। पके हुए अमरूद के गूदे को चेहरे पर लगाने से वो त्वचा के लिए नेचुरल स्क्रब का काम करता है, डेड स्किन को निकालता है और आपका रंग साफ करता है। अमरूद विटामिन K का भी बढ़िया सोर्स है जिसके कारण स्किन डिस्कलरेशन, डार्क सर्किल्स, रेडनेस और एक्ने जैसी समस्याओं से निजात मिलती है।

No comments:

Post a Comment