बालों के असमय
पकने को रोकने
के लिए चाय,
कॉंफी का सेवन
कम करना चाहिए।
साथ ही, एल्कोहल
का सेवन बिल्कुल
नहीं करना चाहिए।
खाने में ज्यादा
खट्टा, अम्लीय भोज्य-पदार्थ
लेने से, तेल
और तीखा भोजन
भी बालों से
जुड़ी इस समस्या
को और बढ़ा
देते हैं।
इन सबके अलावा
मानसिक तनाव, चिंता, धूम्रपान,
दवाओं का लम्बे
समय तक उपयोग
बालों को ब्लीच
करना, रंग लगाना
आदि से बालों
के पकने, झड़ने
और दो मुंहे
होना का सिलसिला
और तेज हो
जाता है। अगर
आप इन परेशानियों
से बचना चाहते
हैं तो अपनाइए
ये नुस्खे जो
बालों के लिए
वरदान की तरह
काम करते हैं।
1. अदरक को कद्दूकस
कर शहद के
रस में मिला
लें। इसे बालों
पर कम से
कम सप्ताह में
दो बार नियमित
रूप से लगाएं।
बालों का पकना
कम हो जाएगा।
2. गुड़हल के फूलों
को पीसकर पेस्ट
बना लें। इस
पेस्ट को बालों
पर लगाएं। यह
पेस्ट एक नेचुरल
कंडिशनर की तरह
काम करता है।
इस पेस्ट का
लगातार उपयोग करने पर
बाल गिरना बंद
हो जाते हैं।
3. सूखे आंवले को पानी
में उबालें। इस
पानी को इतना
उबालें कि वह
आधा रह जाए।
इसमें मेंहदी और
नींबू रस मिलाकर
बालों पर लगाएं,
माना जाता है
कि ऐसा करने
से असमय बालों
का पकना रूक
जाता है।
4. मेथी के दानों
को पीसकर मेंहदी
में मिला लें।
इसमें तुलसी की
पत्तियों का रस
और सूखी चाय
की पत्तियों को
मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को
बालों पर लगाकर
2 घंटों तक रखें।
फिर किसी हर्बल
शैम्पू से बालों
को धो लें,
फायदा होगा।
5. 1/2 कप नारियल तेल या
जैतून के तेल
को हल्का गर्म
करें। इसमें 4 ग्राम
कर्पूर मिला लें।
जब कर्पूर पूरी
तरह से घुल
जाए तो इस
तेल से मालिश
करें। इसकी मालिश
सप्ताह में एक
बार जरूर करना
चाहिए, कुछ ही
समय में रूसी
खत्म हो जाएगी।
6. बालों में सप्ताह
में एक बार
तिल का तेल
जरूर लगाएं। इस
तेल के लगातार
उपयोग से बाल
गिरना बंद हो
जाते हैं।
7. नारियल तेल में
थोड़ा सा दही
डालकर सिर पर
मालिश करें। इससे
बाल दो मुंहे
नहीं होंगे। साथ
ही, गिरना भी
बंद हो जाएंगे।
8. दही के साथ
टमाटर को पीस
लें। उसमें थोड़ा
सा नींबू रस
और नीलगिरी का
तेल मिलाएं। इससे
सिर की मालिश
सप्ताह में दो
बार करें। बाल
लंबी उम्र तक
काले और घने
बने रहेंगे।
9. आंवले के कुछ
टुकड़ों को नारियल
तेल में उबाल
लें। तेल को
इतना उबालें कि
आंवले काले हो
जाएं। इस तेल
को रोजाना बालों
में लगाने से
सफेद बाल फिर
से काले होने
लगते हैं।
10. सूरजमुखी,
खुबानी, गेहूं, अजमोद और
पालक आदि लौह
तत्वों से भरपूर
चीजों का सेवन
करें। केला, गाजर
और मछली जैसे
आयोडिन युक्त चीजें खाना
भी फायदेमंद होता
है। इसके अलावा,
विटामिन बी5 और
बी2 को भी
अपने भोजन में
शामिल कर लेना
चाहिए।
11. हफ्ते में दो
बार गाय के
दूध से बनी
छाछ को बालों
की जड़ों में
लगाएं। कम उम्र
में बाल सफेद
नहीं होंगे।
No comments:
Post a Comment