सालों पहले बाल संवारने के लिए लकड़ी की कंघी का
इस्तेमाल किया जाता था और शायद यही वजह थी कि तब लोगों के बाल
कहीं अधिक खूबसूरत हुआ करते थे.आपको शायद यकीन न हो लेकिन लकड़ी की कंघी से बाल संवारने पर बाल कम झड़ते
हैं और डैंड्रफ भी नहीं होता है. इसके अलावा लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल से
सिर दर्द भी दूर हो जाता है.
लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने के ये फायदे आपको हैरत में डाल देंगे:
1. लकड़ी की कंघी स्कैल्प के लिए बहुत अच्छी होती है. इससे बाल
संवारने पर स्कैल्प में ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की ग्रोथ बेहतर
होती है.
2. लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ पर सकारात्मक असर पड़ता है.
इससे बालों कीक्वालिटी भी बेहतर होती है. इस कंघी के इस्तेमाल से बालों
की जड़ें मजबूत होती हैं जिसके चलते बालों का झड़ना कम होता है.
3. लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से बालों को कोई नुकसान
नहीं होता. विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी दूसरी कंघी के इस्तेमाल से बाल या तो
बीच से टूट जाते हैं या फिर उनकी चमक चली जाती है लेकिन लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल
से न तो बाल बीच से टूटते हैं और न ही उनकी चमक फीकी पड़ती है.
4. अगर आपके बालों में बहुत अधिक रूसी है तो आपके लिए इस कंघी
का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होगा. लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल से ऑयल ग्लैंड्स खुल
जाते हैं जिसकी वजह से स्कैल्प ड्राई नहीं होती और रूसी की समस्या से भी राहत
मिलती है.
5. कई लोग की स्कैल्प बहुत ज्यादा सेंसटिव होती है. ऐसे लोगों
के लिए लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है.
इसके अलावा कई लकड़ियां ऐसी होती हैं (जैसे नीम) जिनके इस्तेमाल से सिर दर्द
भी दूर हो जाता है. कंघी करने के दौरान लकड़ी का अर्क स्कैल्प के माध्यम से शरीर
को मिलता है जिससे सिर दर्द जैसी समस्या में भी राहत मिलती है.
No comments:
Post a Comment