थकान से भरे दिन में एक गिलास गन्ने का रस मिल जाए तो आपको स्वाद भरी ताजगी
मिल जाती है. लेकिन शायद आप में से कम ही लोगों को पता होगा कि इस रस में सेहत को
फायदा पहुंचाने वाले कई रहस्य छुपे हैं.
गन्ने का रस बहुत ही सेहतमंद और गुणकारी पेय है. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और
फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनसे हड्डियां मजबूत बनती हैं और
दांतों की समस्या भी कम होती है. गन्ने के रस के ये पोषक तत्व शरीर में खून के
बहाव को भी सही रखते हैं.
वहीं इस रस में कैंसर व मधुमेह जैसी जानलेवा बीमारियों से लड़ने की ताकत भी
होती है.
गन्ने का रस पीने से होंगे ये फायदे :
कैंसर से बचाव
गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम,
आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को
क्षारीय (खारा) करती है, इस रस में मौजूद
यह तत्व हमें कैंसर से बचाते हैं. गन्ने का रस कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक
है. प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है.
पाचन को ठीक रखता है
गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र
के लिए बहुत फायदेमंद है. यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से
भी बचाता है. गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है.
ह्रदय रोगों से बचाव
यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है. गन्ने का रस
से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है. इस तरह धमनियों में
फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है.
वजन कम करने में सहायक
गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम
करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है. इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण
वजन संतुलित रहता है.
डायबिटीज का इलाज
गन्ना स्वाद में मीठा और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है. इसमें कम
ग्लाइसीमिक इंडेक्स की वजह से यह मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा होता है.
त्वचा में निखार लाता है
गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHAs) पदार्थ होता है, जो त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करता है और इसमें कसाव लेकर आता है. AHA
मुहांसों से भी राहत पहुंचाता है, त्वचा के दाग कम करता है, त्वचा को नमी देकर झुर्रियां कम करता है. गन्ने
के रस को त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें. बस इतना प्रयास करने पर
ही आपकी त्वचा खिली-खिली और साफ नजर आएगी.
No comments:
Post a Comment