Friday, 18 December 2015

मोटापा कम करने और बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी मशरूम इस्तेमाल किया जाने लगा है।

सब्जी के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला मशरूम हर तरीके से सेहत के लिए फायदेमंद होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के साथ ही ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इतना ही नहीं मोटापा कम करने और बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। पूरी दुनिया में लगभग 140,000 प्रकार के मशरूम पाए जाते हैं लेकिन उनमें से केवल 100 ही हेल्दी और इस्तेमाल किए जाने लायक होते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
मशरूम में पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट एर्गोथियोनाइन (Ergothioneine) बहुत ही असरदार होता है। ये स्किन को फ्री रैडिकल्स से बचाने के साथ ही बॉडी की इम्यूनिटी पावर भी बढ़ाता है। ये वास्तव में एक एमिनो एसिड होता है जिसमें सल्फर होता है हो हर तरह से बॉडी के लिए फायदेमंद होता है।
 
मोटापा करें कम
प्रोटीन युक्त डाइट लेकर न केवल बॉडी बनाई जाती है बल्कि इससे वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। सब्जी बनाने के अलावा इसका सूप के रूप में भी इस्ताल किया जा सकता है।
 
हड्डियों की मजबूती के लिए
मशरूम कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है जो हड्डियों के बनने से लेकर उनकी मजबूती तक के लिए जरूरी होता है। डाइट में इसकी बैलेंस मात्रा लेने से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस, ज्वाइंट पेन से बचा जा सकता है।
 
हार्ट डिसीज से बचाए
मशरूम में प्रोटीन से लेकर विटामिन ई और सिलेनियम जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो न केवल स्किन और बालों को हेल्दी रखते हैं बल्कि हार्ट डिसीज से भी बचाते हैं।
 
डायबिटीज कंट्रोल
डायबिटीज की समस्या से जूझ सहे मरीजों के लिए मशरूम काफी फायदेमंद होता है। मशरूम फैट, कोलेस्ट्रॉल, हाई प्रोटीन की अधिकता को बैलेंस करने के लिए कारगर होता है। ये नेचुरल इन्सुलिन और एंजाइम के तौर पर काम करता है।
 
ब्लड की कमी करे दूर
एनीमिया के शिकार लोगों के ब्लड में आयरन की भारी मात्रा में कमी हो जाती है जिससे थकान, चक्कर और डाइजेशन संबंधी तमाम परेशानियां होने लगती हैं। मशरूम में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसका लगभग 90 प्रतिशत बॉडी को मिलता है जो रेड ब्लड सेल्स के बनने और बॉडी के सही फंक्शन के लिए बहुत ही जरूरी होता है।

No comments:

Post a Comment