Monday, 28 December 2015

खांसी दूर करने के कारगर घरेलू उपाय

सूखी खांसी जहां गले के दर्द का कारण तो वहीं कफ वाली खांसी सांस की परेशानियों की कारण बन सकती है। कफ सिरफ लेना भले ही इसका असरदार इलाज हो सकता है लेकिन हेल्थ के लिए सही नहीं। इसके लिए पहले घरेलू नुस्खे अपनाएं...
खांसी दूर करने के कारगर घरेलू उपाय
अदरक
अदरक के टुकड़ों को शहद के साथ मिलाकर चबाएं। इसके अलावा अदरक का जूस निकालकर उसमें शहद की कुछ बूंदे मिलाकर पीना भी बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
शहद
सिर्फ शहद चाटना भी खांसी दूर करने का कारगर फॉर्मूला है। रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद पिएं। इसकी एंटी-बैक्टीरियल तत्व खांसी से जल्द राहत दिलाता है।
 
हल्दी
रोजाना दिनभर में एक गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। पानी में हल्दी, अजवाइन, काली मिर्च, दालचीनी और नमक एक साथ उबालें और हल्का गुनगुना होने पर इसे पिएं। हल्दी का एंटी-बैक्टीरियल गुण बहुत जल्द आराम दिलाता है।
लहसुन
लहसुन की कलियों को कच्चा चबाएं या इसे पानी में उबालकर काढ़े के रूप में इसका इस्तेमाल करें। दोनों ही तरीकों से यह फायदेमंद है। कड़वेपन को दूर करने के लिए इसमें स्वादानुसार शहद की मात्रा मिलाई जा सकती है।
 
तुलसी
तुलसी के पत्ते कई प्रकार की बीमारियों को दूर करते हैं। खांसी के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या भी बनी हुई है तो लहसुन, अदरक, काली मिर्च, अजवाइन और तुलसी की पत्तियों को एक साथ उबालकर इसका काढ़ा बनाएं। बहुत ही असरदार इलाज है। यहां तक कि डॉक्टर भी इसे पीने की सलाह देते हैं।
नींबू
नींबू का रस सेहत से लेकर सुंदरता तक को बढ़ाने में बहुत ही फायदेमंद होता है। खांसी की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो नींबू के रस में हल्का सा शहद मिलाकर दिन में कम से कम 3-4 बार पिएं। बहुत जल्द आराम मिलेगा।
 
नमक वाला पानी
सूखी हो या कफ, दोनों ही प्रकार की खांसी के इलाज में नमक मिला पानी पिएं, साथ ही इससे गारगल भी करें। इसकी गर्माहट मिलने से गले में हो रही परेशानियों दूर होती हैं।
गर्म दूध
रात को सोने से पहले या सुबह नाश्ते के बाद गर्म दूध का इस्तेमाल करें। बलगम वाली खांसी को दूर करने का क्विक फॉर्मूला है। लेकिन इसमें चीनी की मात्रा न मिलाएं। जल्द राहत पाने के लिए हल्दी और शहद का इस्तेमाल करें।
 
काली मिर्च
काली मिर्च को खाना बेशक थोड़ा मुश्किल है लेकिन खांसी से जल्द छुटकारा दिलाने में बहुत ही असरदार होता है। इसे पीसकर घी के साथ भून लें और रोजाना दिन में कम से कम 3-4 बार फांके। साथ ही दूध में मिलाकर भी पिया जा सकता है।
प्याज
खाने में जितना हो सके प्याज का इस्तेमाल करें। साथ की कच्चे प्याज को निचोड़कर इसका रस निकालें और इसमें शहद मिलाकर पिएं। सूखी हो या कफ, हर प्रकार की खांसी दूर होती है।

No comments:

Post a Comment