Wednesday, 6 January 2016

शहद के कुछ उपयोग Some uses of Honey

शहद को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना गया है। शहद फ्रक्टोज, ग्लूकोज, सुक्रोज, माल्टोज, आदि शर्कराओं का मिश्रण है। इसमें 75 प्रतिशत शर्करा होती है। इसके अलावा शहद में प्रोटीन, एलब्यूमिन, वसा, एंजाइम अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स, आयोडीन और लोहा, तांबा, मैंगनीज, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, क्लोरीन जैसे मानव स्वास्थ्य के लिए उपयोगी खनिज लवण पाए जाते हैं।
साथ ही, इसमें बहुमूल्य विटामिन - राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, बी-12 तथा विटामिन सी, विटामिन एच भी पाया जाता है। वैसे तो आपने शहद के बारे में काफी कुछ सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं शहद के कुछ ऐसे उपयोग जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे।
1. एक चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच पानी मिलाकर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर शैंंपू से पहले बालों में लगाएं कुछ देर रखने के बाद बालों को धो लें। बाल बहुत सिल्की और शाइनी लगने लगेंगे।
 2. शहद विनेगर और पानी तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पौधों पर इस्तेमाल करें। यह एक नेचुरल कीटनाशक के रूप में काम करता है।
3. अगर कहीं पार्टी में जाना हो और पिंपल निकल आए तो थोड़ा सा शहद लेकर पिंपल पर लगाएं। आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। पिंपल बैठ जाएगा।
4. यदि कफ की समस्या हो तो एक चम्मच शहद में नींबू का रस या थोड़ा सा कोकोनट ऑयल मिलाकर लेने से बहुत लाभ होता है।
 5. शुगर फ्री की जगह डायबिटीक लोगों को खाने में शहद उपयोग करना चाहिए, क्योंकि शहद ब्लड शुगर लेवल को कम कर देता है।
6. यदि आप रोजाना रात को 2 से 4 बजे तक जागते रहते हैं यानी नींद न आने की प्रॉब्लम हो तो एक चम्मच शहद में थोड़ा नमक मिलाकर सेवन करें। बहुत गहरी नींद आएगी।
7. किसी जगह कट लगने या घाव हो जाने पर एंटीबॉयोटिक क्रीम की तरह शहद का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि शहद एक नेचुरल एंटीबॉयोटिक की तरह काम करता है। रोजाना घाव पर इसे लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।
 8. यदि कोई जल जाए तो उस जले हुए स्थान पर शहद लगाएं जले हुए का निशान नहीं रहेगा।
9. वजन कम करने के लिए भी शहद एक अचूक नुस्खा है। जहां भी आप शुगर यूज करते हैं वहां शहद का उपयोग करें। बढ़ता वजन बहुत जल्दी नियंत्रण में आ जाएगा।
10. आप अपने पूरे शरीर की त्वचा को एकदम साफ करना चाहते हैं तीन चम्मच शहद में व दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर को नहाने के पानी में मिलाएं। ये आपकी स्किन को नेचुरली माइश्चराइज कर देगा और आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
 11. जब बहुत तनाव महसूस करें तो चाय में एक बूंद शहद डालकर पिएं रिलेक्स महसूस करेंगे।
12. हैंगओवर हो जाए तो ब्रेकफॉस्ट में शहद लगे टोस्ट लें और चाय में भी शहद डालकर पीएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है जिसके कारण एल्कोहल का प्रभाव खत्म हो जाता है।
13. दो बूंद शहद हथेली में लेकर उसमें उतना ही गुनगुना पानी मिलाएं इसे दोनों हाथों से अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर क्लॉकवाइज मसाज करें। कुछ देर उसे लगा रहने दें और फिर चेहरा साफ पानी से धो लें इस नेचुरल फेस वॉश को यूज करें। चेहरा चमकने लगेगा।
 14. जब कभी कमजोरी महसूस हो एक चम्मच शहद खा लें कुछ ही देर में एनर्जी से भरपूर फिल करेंगे।
15. बादाम का तेल, बेस वैक्स और शहद तीनों को मिलाकर आप घर पर ही लिप बॉम तैयार कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment