प्रकृति ने कुछ चीजें ऐसी बनाई है, जिनका आकर मानव शरीर के अंगों की तरह
है। अखरोट का आकार दिमाग के समान होता है, तो इसे दिमाग के लिए अच्छा माना
गया है। उसी तरह बादाम का आकार आंख की तरह होता है। यह मनुष्य की आंखों के
लिए लाभकारी है। जिन लोगों की आंखों पर मोटा चश्मा चढ़ा है, बादाम उनके लिए
भी बहुत अच्छा है।
1. आंखों के हर प्रकार के रोग जैसे पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की
दुर्बलता आदि रोगों में बादाम टॉनिक की तरह काम करती है। रात को आठ बादाम
भिगोकर सुबह पीस कर पानी में मिलाकर पी जाएं। इससे आंखें स्वस्थ रहेंगी और
लगातार इस तरह उपयोग करने से चश्मा भी उतर सकता है।
2. बादाम की गिरी, बड़ी सौंफ और मिश्री तीनों को
बारीक पीसकर समान मात्रा में मिला लें। रोज इस मिश्रण को एक चम्मच मात्रा
में एक गिलास दूध के साथ रात को सोते समय लें। इस नुस्खे को नियमित उपयोग
करने से आंखें स्वस्थ रहती है व चश्मा उतर जाता है।
3. बेलपत्र का 20 से 50 मि.ली. रस पीने और 3 से 5 बूंद आंखों में काजल की तरह लगाने से रतौंधी रोग में आराम होता है।
4. इलायची आंखों के लिए बहुत लाभदायक होती है। रात
को सोने से पहले दो इलायची पीसकर दूध में डालें। दूध को अच्छी तरह उबालें
और ठंडा करें जब गुनगुना रह जाए, तब पी लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर
आंखें स्वस्थ रहती हैं व आंखों की रोशनी बढ़ती है।
5. एक शोध के अनुसार फलों और हरे पत्तों वाली
सब्जियों में कैरोटीन नामक पिगमेंट की ऐसी मात्रा मौजूद होती है जिसमें आंख
की रोशनी तेज करने की क्षमता होती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह प्राकृतिक
कैरोटीनाइड आंख की पुतली पर सकारात्मक असर डालता है और आंखों की रोशनी
सुरक्षित रखने के साथ ही अनेक रोगों से भी बचाता है।
No comments:
Post a Comment