चेहरे पर चमक लानी है तो कॉस्मेटिक्स के बजाए खान-पान पर ध्यान देना
चाहिए। ये बात आपने अक्सर अपने घर में बढ़े- बूढ़ों को कहते सुनी होगी। ये
बात ही हमारा आयुर्वेद भी कहता है कि चेहरे पर सिर्फ कॉस्मेटिक्स के यूज से
चेहरा खूबसूरत नहीं बन सकता है, क्योंकि ये प्रोडक्ट्स त्वचा को भीतरी
पोषण नहीं दे पाते हैं।
कुछ खाने की चीजें ऐसी हैं जो न सिर्फ हमारे शरीर को भीतर से मजबूत
बनाती हैं, बल्कि बाहरी सुंदरता भी निखारती हैं। चेहरे की रौनक बढ़ाती हैं,
त्वचा पर चमक लाती हैं और विटामिन, प्रोटीन, आयरन व कैल्शियम जैसे आवश्यक
तत्वों को सीधे शरीर में पहुंचाती हैं। अगर आप त्वचा को भीतरी पोषण देकर
उसे खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें....
1. बादाम
बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने का काम करते हैं। बादाम रूखी त्वचा और असमय झुर्रियों को कम करता है।
बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने का काम करते हैं। बादाम रूखी त्वचा और असमय झुर्रियों को कम करता है।
2. टमाटर
एक दिन में चार टमाटर का सेवन लगातार 12 दिनों तक करने से। धूप के असर से बचने की क्षमता 33 प्रतिशत अधिक हो जाती है।
एक दिन में चार टमाटर का सेवन लगातार 12 दिनों तक करने से। धूप के असर से बचने की क्षमता 33 प्रतिशत अधिक हो जाती है।
3. ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस में विटामिन 'सी' की भरपूर मात्रा मिलेगी। यह त्वचा को
संक्रमणों से लड़ने की ताकत देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
यही कारण है कि इसके नियमित सेवन से त्वचा झुर्रियों और दाग-धब्बों से बची
रहती है और हमेशा ताजगी का अहसास होता है।
4. दही
दही त्वचा को धूप से सुरक्षित रखता है। यह विटामिन डी को सुरक्षित रूप से त्वचा तक पहुंचाता है।
5. अलसी
अलसी में ओमेगा व फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये खासतौर पर उन लोगों के
लिए बहुत फायदेमंद है, जो मछली नहीं खाते। ओमेगा 3 त्वचा को दुरुस्त
बनाने, पोषण देने और त्वचा की मांसपेशियों को लचीचापन प्रदान करने का काम
करता है।
6. आम
आम में बीटा कैरोटिन पाया जाता है जो खाने के बाद विटामिन 'ए' में परिवर्तित हो जाता है। विटामिन ए त्वचा को सेहतमंद रखता है। इसके अलावा बीटा कैरोटिन के लिए आप आम के साथ-साथ गाजर, लौकी,खुबानी और शकरकंद का सेवन भी कर सकते हैं।

7. चीकू
चीकू में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को नमी देता है। जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है।
8. आंवला
आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके नियमित सेवन से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।
9. पपीता
पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो कि स्किन को यंग और चमकदार बनाए रखता है।
No comments:
Post a Comment