Monday, 18 January 2016

लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपचार

कमजोरी महसूस होना, नींद और चक्कर आना लो ब्लड प्रेशर के लक्षण हैं। इनसे दिल और दिमाग पर भी असर पड़ता है। लो बीपी की शिकायत होने पर काफी कुछ खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन ऐसे उपायों को जानना भी बहुत ही जरूरी है, जिससे लंबे समय तक इस परेशानी से बचा जा सके। जानते हैं ये घरेलू उपाय।
नमक की मात्रा बढ़ाएं
खाने में वैसे नमक की मात्रा कम ही रखने की सलाह दी जाती है। अगर लो प्रेशर से पीड़ित हैं तो खाने में नमक या इसकी तासीर वाली खाने की चीजों की संख्या जरूर बढ़ानी चाहिए।
 
चुकंदर का जूस पिएं
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का ये सबसे अच्छा तरीका है। हर दिन सुबह और शाम को एक-एक कप चुकंदर का जूस जरूर पिएं। इसके अलावा एक कप स्ट्रांग कॉफी भी ट्राई कर सकते हैं।
 पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं डिहाइटड्रेशन मतलब बॉडी में पानी की कमी कई सारी बीमारियों की वजह है। बॉडी के सभी पॉर्ट्स को एक्टिव रखने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है, इसलिए पानी की मात्रा को हमेशा सही बनाए रखें जिससे कमजोरी या बैचेनी महसूस न हो।
 
रोजाना एक्सरसाइज करें
किसी भी तरह की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को अपने डेली रुटीन में जरूर शामिल करें। चाहें तो रोज आधे घंटे की वॉक कर सकते हैं या तैरना पसंद हो तो वो भी किया जा सकता है। इससे बॉडी में ब्लड का फ्लो सही से बना रहता है।

No comments:

Post a Comment