सांसों में बदबू की समस्या अक्सर दूसरों के सामने शर्मिंदगी का
कारण बन सकती है। जिसके पीछे ब्रेकफास्ट न करना, मुंह की सफाई न करना,
खराब डाइजेशन और सलाइवा की कमी जैसी कई समस्याएं होती हैं। इसे खानपान में
सुधार करके काफी हद तक कम किया जा सकता है। जानेंगे इनके बारे में..
पानी
भरपूर मात्रा में पानी पीकर मुंह से बदबू आने की समस्या को दूर किया
जा सकता है। दिन में 7-8 गिलास पानी पिएं और साथ ही गुनगुने पानी से गारगल
भी करें। डिहाइड्रेशन की वजह से मुंह के बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं जो
सांसों की दुर्गंध की वजह बनते हैं।
विटामिन सी फूड्स
विटामिन सी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। संतरा, नींबू,
कीवी जैसे खट्टे फल मुंह की बदबू को दूर करने के कारगर इलाज हैं। विटामिन
सी बैक्टीरिया का खात्मा करता है। जो सांसों की बदबू के लिए जिम्मेदार होते
हैं।
सेब
सेब को दांतों से काटकर खाने से मुंह की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता
है। ये सलाइवा के सेकरेशन को बढ़ाता है जो मुंह से आने वाली बदबू के लिए
जिम्मेदार बैक्टीरिया के बढ़ते ग्रोथ को रोकता है।
दालचीनी चाय
इसका एंटी बैक्टीरियल तत्व मुंह के बैड बैक्टीरिया से लडने का काम
करता है। सांसों से आने वाली बदबू को जल्द दूर करने के लिए दालचीनी की चाय
का दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करना चाहिए।
पुदीना
पुदीना का कूल और फ्रेश फ्लेवर मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने का
सबसे असरदार इलाज है। पुदीने के पत्तों को कच्चा चबाएं या इसे डिश और
ड्रिंक में मिलाकर पिएं। हर तरीके से ये फायदेमंद होती है।
लौंग
लौंग ओरल हेल्थ को मेंटेन रखती है। दांतों में दर्द की समस्या हो या
पीलेपन की, लौंग को चबाकर बदबू से राहत पाई जा सकती है। कच्चा खाने के
अलावा इसे खाने में मिक्स करके भी खाया जा सकता है।
सौंफ
खाने के बाद सही डाइजेशन के लिए सौंफ खाने का रिवाज काफी पुराना है और
मुंह से आने वाली बदबू के पीछे खराब डाइजेशन भी एक बड़ी वजह होती है। जिसे
सौंफ खाकर काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इलायची
सांसों में आ रही खतरनाक बदबू को दूर करने के लिए इलायची खाना भी एक
अच्छा ऑप्शन है। इसे कच्चा चबाया जा सकता है साथ ही किसी डिश को बनाते वक्त
भी उसमें मिक्स किया जा सकता है। इलायची वाली चाय पीना भी फायदेमंद होता
है।
No comments:
Post a Comment