चीकू खाने से शरीर में ताजगी और स्फूर्ति आती है। इसमें शुगर ज्यादा होती है
इसलिए यह खून में तुरंत घुलकर एनर्जी देता है। इसे खाने से आंतों की शक्ति बढ़ती
है। चीकू की छाल बुखार खत्म करती है, क्योंकि इस छाल में टैनिन होता है। चीकू के फल में थोड़ी सी मात्रा में संपोटिन
नामक तत्व रहता है।
इसमें 71 प्रतिशत पानी,
1.5 प्रतिशत प्रोटीन,
1.5 प्रतिशत वसा और 25.5 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही,
विटामिन ए अच्छी मात्रा में व विटामिन सी कम
मात्रा में होता है। फाॅस्फोरस और लौह तत्व भी काफी होता है। इसके अलावा क्षार का
भी कुछ अंश होता है।
1. कम उम्र में बाल सफेद होने से रोकता है
चीकू बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने
के साथ ही सिर की स्केल्प को स्वस्थ बनाता है व समय से पहले बाल सफेद होने से
रोकता है।
2. हडि्डयों के लिए है फायदेमंद
चीकू हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम फॉस्फोरस और आयरन
की अतिरिक्त मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के
लिए जरूरी होती है।
3. शरीर को संक्रमण से बचाता है
यह शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।चीकू में एंटी वायरल और एंटी
बैक्टीरियल, पॉलीफेनोलिक
एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर को बीमारियों
से बचाता है।
4. स्किन को हेल्दी बनाता है
चीकू में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को नमी देता है। जिससे त्वचा स्वस्थ
और सुंदर हो जाती है।
5. कब्ज को दूर करता है
खाने के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह जरूर फायदा पहुंचाता है। चीकू
दिल से संबंधित बीमारियों से रक्षा करता है। यह कब्ज की बीमारी को ठीक करने बहुत
सहायक होता है।
6. कैंसर नहीं होने देता
चीकू में एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी भी अच्छी मात्रा होता है। साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट व फाइबर के अलावा अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कि कैंसर से बचाव करते हैं।
7. कफ से निजात दिलाता है
कफ की समस्या में भी चीकू का सेवन फायदेमंद होता है। चीकू में खास तत्व पाए जाते हैं, जिनसे श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकालकर
यह पुरानी खांसी में राहत देता है। इस तरह यह सर्दी
और खांसी से बचाता है।
8. पथरी में है लाभकारी
पथरी के रोगियों के लिए भी चीकू बहुत अच्छा होता है। यह पथरी को बाहर कर देता
है। इसके अलावा वजन घटाने में भी चीकू सहायता करता है। चीकू में लेटेक्स अच्छी
मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह दांतों के लिए फायदेमंद होता है।
9. चीकू दिमाग को शांत करता है
चीकू दिमाग को शांत रखने में बहुत मदद करता है। यह दिमाग की तंत्रिकाओं को
शांत और तनाव को कम करने में मदद करता है। इस तरह यह अनिद्रा, चिंता और अवसाद से पीडि़त लोगों के लिए बहुत
लाभदायक होता है।
10. गर्भवस्था में है लाभदायक
चीकू में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। गर्भावस्था के दौरान
लाभदायक कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाए जाने की वजह से
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह बहुत लाभदायक होता है।
No comments:
Post a Comment