Friday, 24 July 2015

पान के औषधीय गुण Uses Of Betel Leaf



पान भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। खाना खाने के बाद मुंह का जायका बनाए रखने के लिए पान बहुत ही कारगर है। वहीं हर शुभ काम में पान के पत्ते का उपयोग पूजन में जरूर किया जाता है। इसका एक कारण पान के पत्ते का शुभता का प्रतीक होना है, वहीं इसमें छुपे औषधीय गुण भी इसे पूजन में रखे जाने का एक बड़ा कारण है। आइए जानते हैं पान में छुपे ऐसे ही कुछ औषधीय गुणों के बारे में….
1. खांसी
पान के 15 पत्तों को 3 गिलास पानी में डाल लें। इसके बाद, इसे तब तक उबालें, जब तक यह उबलकर एक तिहाई नहीं रह जाता है। इसे दिन में तीन बार पिएं।
2. ब्रोनकाईटिस
पान के सात पत्तों को दो कप पानी में रॉक शुगर के साथ उबाल लें। जब पानी एक गिलास रह जाए तो उसे दिन में तीन बार पिएं। ब्रोनकाईटिस में लाभ होगा।
3. शरीर की दुर्गंध
पांच पान के पत्तों को दो कप पानी में उबालें। जब पानी एक गिलास रह जाए तो उसे दोपहर के समय पी लें। शरीर की दुर्गंध दूर हो जाएगी।
4. जलना
पान के पत्ते को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाएं। कुछ देर बाद इस पेस्ट को धो दें और वहां शहद लगाकर छोड़ दें। घाव जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
5. नकसीर
गर्मियों के दिनों में नाक से खून आने पर पान के पत्ते को मसलकर सूंघे। इससे बहुत आराम मिलेगा।
6. छाले
मुंह में छाले होने पर पान को चबाएं और बाद में पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में दो बार करें। राहत मिलेगी।
7. लाल और जलन करती आंखें
5-6 छोटे पान के पत्तों को लें और उन्हें एक गिलास पानी में उबालें। इस पानी से आंखों पर छींटे मारें। आंखों को काफी आराम मिलेगा।
8. खुजली या दाने
पान के 20 पत्तों को पानी में उबाल लें। अच्छी तरह उबलने के बाद इस पानी से नहा लें। खुजली की समस्या खत्म हो जाएगी।
9. मसूडों से खून आना
दो कप पानी में चार पान के पत्तों को उबाल लें। इस पानी से गरारा करें। मसूड़ों से खून आना बंद हो जाएगा।
10. स्तनपान करवाने पर समस्या
पान के कुछ पत्तों को लें। इन्हें धोने के बाद इन पर तेल लगाकर हल्का सा गर्म कर लें और गुनगुना होने पर इसे स्तनों के आसपास रखें, इससे सूजन चली जाएगी और बच्चे को स्तनपान करवाने में आसानी होगी।
11. मुंह की बदबू
पान के पत्ते को चबा लें या पानी में उबालकर उस पानी से गरारे कर लें। मुंह से बदबू आने की समस्या दूर हो जाएगी।
12. मुंहासें
पान के 8 पत्ते अच्छी तरह पीस लें। इसे दो गिलास पानी में गाढ़ा होने तक उबालें। बाद में इसे फेसपैक की तरह इस्तेमाल करें।
13.सफेद पानी की समस्या होने पर
पान के 11 पत्तों को 2.5 लीटर पानी मे उबाल लें। इस पानी से अपनी योनि को धोएं। सफेद पानी की समस्या में आराम मिलेगा।

No comments:

Post a Comment