Tuesday, 21 July 2015

बालों घने करने के नुस्खे

जब बाल कुछ ज्यादा ही गिरने लगे तो यह एक चिंता का विषय हो जाता है। एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया एक ऐसा रोग है, जिसके होने पर बाल पूरी तरह गिर जाते हैं और नए बाल भी नहीं आते हैं। इसके अलावा भी बाल गिरने के कई कारण हो सकते हैं।
1. बार-बार हेयर स्टाइल बदलना
2. बालों पर जोर जोर से कंघी करना।
3. खान-पान में लौह तत्वों की कमी।
4. लंबे समय से चली रही कोई बीमारी।
5. रसायनयुक्त दवाएं।
6. मानसिक तनाव।
7. हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ना।
8. विकिरण (रेडिएशन) के सम्पर्क में आना।
9. कई बार प्रसव के बाद भी बाल गिरने की समस्या होने लगती है।
बालों को गिरने से रोकने के लिए आदिवासी अंचलों में जानकार कुछ हर्बल उपचार अपनाते हैं। चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ नुस्खों को....

1.       नारियल के तेल या बादाम के तेल से बालों की हल्की-हल्की मालिश 1-15 मिनिट तक करें। इसके बाद हल्के गर्म पानी में तौलिए को भिगोकर बालों पर लपेट लें। इसे 2-3 मिनिट तक रखें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। साथ ही, बाल गिरना भी कम हो जाते हैं और नए बाल आने लगते हैं।
2.      नीम की पत्तियों को पानी में उबालें। इस पानी को ठंडा करके छान लें। किसी हर्बल शैंपू से बाल धो लें। बाल धोने के बाद आखिर में नीम के पानी को बालों में डालें। इससे बाल सेहतमंद हो जाते हैं।
3.      अमरबेल को पीसकर उसे तिल के तेल में 20 मिनट तक उबालें। इस तेल को कम बाल या गंजे सिर पर लगाने से बाल फिर जाते हैं।
4.      हर दिन सुबह आधा मुठ्ठी काले या सफेद तिल का सेवन करें। ये बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से बाल घने, काले और मजबूत हो जाते हैं।
5. तिल की जड़ और पत्तों का काढ़ा बना लें। इस काढ़े से बालों को धोएं। इससे बालों का रंग काला हो जाता है। साथ ही, तिल का तेल रोजाना लगाने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। रूसी भी खत्म हो जाती है।

6. अरंडी और बादाम के तेेल को समान मात्रा में मिलाकर हफ्ते में एक बार बालों में लगाएं। बाल गिरना बंद हो जाएंगे।
7. एक प्याज काटकर रम (एक तरह की शराब) से भरे एक गिलास में डाल दें। इसे रात भर रखा रहने दें। दूसरे दिन रम को छान लें। प्याज के टुकड़े अलग हो जाएंगे। इस रम से बालों की मसाज करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं।

8. सिर के जिन हिस्सों पर कम बाल हों, वहां प्याज का रस लगाकर मालिश करनी चाहिए। ऐसा तब तक किया जाए जब तक कि उस हिस्से में चमड़ी हल्की लाल ना दिखाई दे। इसके बाद बालों की जड़ों में हल्का सा शहद लगाकर कुछ देर रहने दें। फिर सिर धो लें। बाल घने होने लगेंगे और गंजेपन की समस्या भी दूर हो जाएगी।

9. एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगा लें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से बाल धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।
10. अमरबेल को पानी में उबालें। इस पानी से बाल धोने से बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाती है।

No comments:

Post a Comment