Wednesday, 30 March 2016

सेंधा नमक एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट

सेंधा नमक को एप्सम सॉल्ट के नाम से भी जाना जाता है. एप्सम सॉल्ट के इस्तेमाल से डेड स्क‍िन तो साफ हो ही जाती है साथ ही ब्लैकहेड्स भी दूर हो जाते हैं. एप्सम सॉल्ट को इन चीजों के साथ मिलाकर चेहरे की सफाई करना वाकई फायदेमंद साबित होगा.  सेंधा नमक एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है. आप चाहें तो इसका इस्तेमाल स्क्रब के रूप में करके त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं. ये पूरी तरह नेचुरल है और इससे त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होता है. सेंधा नमक के स्क्रब के इस्‍तेमाल से डेड स्क‍िन निकल जाती है. पर सीधे तौर पर नमक का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप इसे किसी चीज के साथ मिलाकर लगाएं.
1. सॉल्‍ट एंड लेमन स्‍क्रब
एप्सम सॉल्ट में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें. इसे चेहरे पर गोलाई में घुमाकर लगाएं. सप्ताह में दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से मुंहासे, डेड स्क‍िन, ब्‍लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स आसानी से साफ हो जाते हैं. 

2. सॉल्‍ट एंड आलमंड ऑयल
अगर आपकी स्क‍िन ड्राई है तो सॉल्ट एंड ऑयल का ये मिश्रण आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा. आप चाहें तो एप्सम सॉल्ट में बादाम के तेल की या फिर जैतून के तेल की कुछ बूंदे मिला सकते हैं. इससे चेहरा तो साफ हो ही जाएगा, साथ ही चेहरे की नमी भी बरकरार रहेगी.
3. सॉल्ट एंड शहद
गर्मियों के लिहाज से ये बेहतरीन स्क्रब है. शहद टैनिंग दूर करने का काम करता है और साथ ही त्वचा के नेचुरल मॉइश्चर को लॉक भी करता है. इस स्क्रब को सप्ताह में दो बार लगाकर आप खूबसूरत, बेदाग त्वचा पा सकते हैं.
4. सॉल्ट एंड ओटमील
सॉल्ट और ओटमील का स्क्रब ऑयली स्क‍िन वालों के लिए बेहतरीन है. ओटमील और एप्सम सॉल्ट को अच्छी तरह मिला लें और इसमें नींबू का रस, बादाम का तेल मिक्स कर लें. इस मिश्रण को गोलाई में चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.

No comments:

Post a Comment