कोई भी एक घरेलू नुस्खा और पाएं ‘डार्क सर्कल’ से छुटकारा
कहीं आप यह तो नहीं सोच रहे कि डार्क सर्कल की परेशानी केवल महिलाओं को
होती है? या फिर पुरुषों को होती भी है तो कोई फर्क नहीं पड़ता? ऐसा
बिल्कुल भी नहीं है… क्योंकि आंखों के नीच होने वाले गहरे रंग के यह धब्बे
ना केवल महिलाओं को, बल्कि पुरुषों को भी उदास कर देते हैं। इनकी वजह से
सुंदर से सुंदर चेहरा भी ढला हुआ लगता है।
कारण
डार्क सर्कल
होने के कई कारण हो सकते हैं, अनियमित आहार, समय से ना सोना या फिर पूरी
नींद ना लेना, घंटों लैपटॉप पर काम करना, रात के अंधेरे में भी स्मार्टफोन
या गैजेट्स का उपयोग करना। किंतु कारण कुछ भी हो, आज हम आपको डार्क सर्कल
से हमेशा के लिए निजात पाने के घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं।डार्क सर्कल कम
करने के तरीके-
तो यदि आप भी डार्क सर्कल कम करने के लिए महंगी
क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं, ब्यूटी पार्लर जाकर समय के साथ-साथ पैसा भी
खर्च करते हैं, तो अब यह सब करना भूल जाएं। क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार
घरेलू नुस्खे ही डार्क सर्कल को पूरी तरह से हल्के करने में सहायक होते
हैं, फिर आप चाहे कितनी ही महंगी क्रीम क्यों ना ले आएं।
संतरे का रस
चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी की आवश्यकता होती है, और
विटामिन सी संतरे में अधिक मात्रा में होता है। डार्क सर्कल कम करने के लिए
संतरे के रस का इस्तेमाल करें।
उपाय
संतरे के रस में
ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं और इस पेस्ट को हर रोज आंखों और आसपास के
एरिया पर लगाएं। यह डार्क सर्कल से निजात दिलाने का प्रभावशाली तरीका है।
शहद और बादाम तेल
बादाम तेल का घरेलू नुस्खा तो हम पहले ही बता चुके, लेकिन इस तेल में शहद
मिलाने से यह और भी अच्छे-से काम करता है। इसके लिए बादाम के तेल में
थोड़ा-सा शहद मिलाकर रात को सोने से पहले आंखों के नीचे लगा लें और सुबह
उठकर साधारण पानी से चेहरा धो लें। ऐसा रोज़ रात करें, कुछ ही दिनों में
डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
आलू
क्या आप जानते हैं कि धूप की
किरणों से होने वाली टैनिंग काम करने के लिए आलू एक परफेक्ट इलाज है? यदि
नहीं तो कभी इस्तेमाल करके देखिएगा…. आलू को त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे
काटने वाली औषधि माना जाता है, तो फिर डार्क सर्कल कम करने के लिए इसे
इस्तेमाल क्यों ना करें।
उपाय
आलू से डार्क सर्कल कम करने का
उपाय कुछ इस प्रकार है – रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ
करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट
रखें। इसके बाद चेहरा को अच्छे से साफ कर लें।
चाय का पानी
नहीं आपको इसे पीना नहीं है, डार्क सर्कल कम करने के लिए कुछ इस प्रकार चाय
के पानी का प्रयोग करें – सबसे पहले चायपत्ती को पानी के साथ उबाल लें और
फिर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद रुई के फाहे को उसमें भिगोकर आंखों
के नीचे और आस-पास लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। नियमित
रूप से ऐसा करने से चेहरे के काले घेरे तेजी से कम हो जाएंगे।
टमाटर
डार्क सर्कल कम करने का पहला इलाज आपके किचन में ही है। लाल रसीले टमाटर
खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं, उससे कई अधिक सुंदरता पाने में सहायक
होते हैं। यह बात तो अधिकतर लोग जानते ही हैं कि टमाटर हमारे चेहरे की रंगत
को बढ़ाने के लिए कितना सही है, यह एक परफेक्ट फेस पैक माना जाता है।
टमाटर का उपयोग
अब डार्क सर्कल कम करने के लिए टमाटर के उपयोग की बात आती है, तो हम आपको
यहां एक छोटा सा उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आप टमाटर के रस में नींबू
का रस और चुटकीभर बेसन और हल्दी मिला लें। इस पेस्टर को अपनी आंखों के
चारों ओर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
हफ्ते में 3 बार करें इस्तेमाल
इस पेस्ट को हफ्ते में 3 बार आंखों के नीचे लगाने से आपको फर्क दिखाई
देगा। डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेगा। लेकिन ध्यान रहे कि इस पेस्ट
को आंखों के बॉल से दूर रखें, हल्दी आंखों में जलन पैदा कर सकती है।
गुलाब जल
मेरे हिसाब से दस में से 7 महिलाएं फेस पैक लगाते समय उसमें गुलाब जल जरूर
मिलाती हैं, ताकि त्वचा पर अधिक निखार आए। गुलाब जल में मौजूद तत्व त्वचा
के गहरेपन को काटकर सुंदर निखार लाते हैं।
उपाय
तो यदि आप
इसकी मदद से डार्क सर्कल कम करना चाहते हैं तो दिन में जब भी आपको दस मिनट
का समय मिले, तो बंद आंखों पर गुलाब जल में भिगोई हुई रूई को रखें। ऐसा
करने से आंखों के आसपास की त्वचा चमक उठेगी।
टी बैग
टी बैग
चाय का पानी
बनाने के बाद जो टी बैग बच गए हैं, उन्हें भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
उपयोग होने के बाद टी बैग को ठंडा होने दें और फिर इनसे आंखों के नीच
हल्का-हल्का मसाज करें। दरअसल टी-बैग्स में मौजूद तत्व टैनिन आंखों के
आसपास की सूजन और काली त्वचा को पहले जैसे करता है और आपको डार्क सर्कल से
निजात मिलता है।
बादाम का तेल
बादाम गुणों की खान है, बालों
को लंबा करने की बात हो या दिमाग तेज़ करने के लिए… हर रूप में औषधीय गुणों
से प्रधान है बादाम। लेकिन एक और गुण जिससे आप अनजान हैं वह है बादाम के
उपयोग से डार्क सर्कल कम करना, जानिए क्या है उपाय….
उपाय
इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल शुद्ध बादाम का
तेल चाहिए, इस तेल को आंखों के आस-पास लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें।
फिर उंगलियों से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें।
No comments:
Post a Comment