शहद का प्रयोग हर घर में होता है क्योंकि यह ऐसी चीज़ है जो
स्वास्थ्य के खजाने से भरी हुई है। शुद्ध शहद में विटामिन, प्रोटीन,
खनिज और अमीनो एसिड होता है। कुछ लोग शहद का सेवन इसलिये भी नहीं करते
क्योंकि उन्हें डर रहता है कि उनके द्वारा खरीदा गया शहद शुद्ध होगा या
नहीं।
बाजार में शहद खरीदने जाओ तो हर ब्रांड 100% शुद्ध शहद देने
की गारंटी देता है। पर हम यह कैसे मान लें कि वह शहद शुद्ध है या नहीं? अब
आप वहां जा कर शहद की बोतल खोल कर उसकी गुणवत्ता तो नहीं परखने लगेंगे? पर
अगर आप चाहें तो उसे घर पर अपने हिसाब से जांच सकते हैं।
आइये जाने कैसे करे शुद्ध शहद की पहचान :-
- शहद में गिरी हुई मक्खी यदि स्वयं उसमें से बाहर निकल आये और थोड़ी देर में उड़ सके तो जान लेना चाहिए कि ये शहद शुद्ध है।
- खास बात ये है की शुद्ध शहद को कुत्ते नहीं खाते। शुद्ध शहद लगाये हुए खाद्य पदार्थ को कुत्ते छोड़ देते हैं।
- शुद्ध शहद की बूँद पानी में डालने से तली पर बैठ जाती है।
- शहद में रूई की बाती डुबाकर दीपक जलाने से बिना किसी चटर पटर की आवाज के जलने लगे तो शहद शुद्ध मानना चाहिए।
- बाजार में अनेकों कंपनियों का शहद प्रचुरता में उपलब्ध है। उसे कृत्रिम शहद माना जा सकता है। कृत्रिम शहद बनाने के लिए चीनी की चाशनी के टेंकर को छह सात महीने तक जमीन में दबाकर रखा जाता है और उस से बनाया हुआ कृत्रिम शहद प्रयोगशाला में भी पास हो जाता है। अन्य प्रकार से भी कृत्रिम शहद बनाया जाता है। आजकल ज्यादा प्रमाण में कृत्रिम शहद ही मिलता है। बाकि आप स्वयं भी समझदारी से काम लीजिये ।
No comments:
Post a Comment