घी को आयुर्वेद में अमृत कहा गया है। जो जवानी को कायम रखते हुए,
बुढ़ापे को दूर रखता है। कहते हैं काली गाय का घी खाने से बूढ़ा व्यक्ति भी
जवान जैसा हो जाता है। गाय के घी से बेहतर कोई दूसरी चीज नहीं है।
देसी गाय का घी शरीर के विकास और रोग-निवारण के साथ पर्यावरण-शुद्धि
का एक महत्वपूर्ण साधन है। इसके सेवन से ताकत, वीर्य व आयुष्य बढ़ता है।
एसिडिटी खत्म होती है। यह त्वचा के लिए भी किसी वरदान की तरह काम करता है।
आइए आज जानते हैं घी कैसे बना सकता है आपकी स्किन को ग्लोइंग…
1.स्किन को स्मूथ बनाने में
घी, ड्राइ स्किन सॉफ्ट बना देता है, क्योंकि यह त्वचा की कोशिकाओं तक
जाता है। इसे लगाने के लिए पहले थोड़े से घी को हल्का गर्म कर लें और फिर
शरीर पर 5 मिनट तक मसाज करें। उसके आधे घंटे के बाद स्नान कर लें।
2. चेहरे के लिए करता है मॉइश्चराइजर का काम
यह आपके नाजुक चेहरे के लिए भी मॉइश्चराइजर का काम करती है। अपने हाथों में घी और पानी की एक सीमित मात्रा ले कर मिलाएं और उससे अपने चेहरे की मसाज करें। फिर 15 मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। घी को हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं, इससे चेहरा एकदम सॉफ्ट हो जाएगा।

3.चमकदार चेहरे और गोरे रंग केे लिए
यदि आपको स्किन को शाइनी और फेयर बनाना है तो घी लगाने से बेहतर उपाय
और कुछ नहीं है। घी चेहरे के नेचुरल ग्लो को बनाए रखता है। घी से लगभग 20
मिनट तक चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से
चेहरा धो लें। सोने से पहले नाक में एक बूंद घी डालने से रंग निखरने लगता
है।
4. झुर्रियां मिटाता है
घी एक बेस्ट एंटी एजिंग प्रोडक्ट है। यदि इससे रोजाना चेहरे की मसाज की जाए तो चेहरे की कोशिकाएं स्वस्थ बनेगी और आप जवान दिखेंगे।
घी एक बेस्ट एंटी एजिंग प्रोडक्ट है। यदि इससे रोजाना चेहरे की मसाज की जाए तो चेहरे की कोशिकाएं स्वस्थ बनेगी और आप जवान दिखेंगे।
5. काले घेरे मिटाए
रात को सोने से पहले आंखों के नीचे घी लगा लें। दूसरे दिन सुबह सादे पानी से आंखों को धो लें। ऐसा रोज कीजिए और फर्क देखिए।
रात को सोने से पहले आंखों के नीचे घी लगा लें। दूसरे दिन सुबह सादे पानी से आंखों को धो लें। ऐसा रोज कीजिए और फर्क देखिए।
6. थकी आंखों में फ्रेशनेस भरे
डार्क सर्कल मिटाने के साथ यह आंखों की थकान को भी दूर करता है। आंखों
के चारो ओर घी की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे आंखों
को आराम मिलता है और थकान दूर होती है।
7. फटे होंठो को ठीक करे
होंठो पर देसी घी से मसाज करने से फटे होंठो की समस्या दूर होगी। यदि होंठ काले हैं तो वो भी गुलाबी हो जाएंगे।
होंठो पर देसी घी से मसाज करने से फटे होंठो की समस्या दूर होगी। यदि होंठ काले हैं तो वो भी गुलाबी हो जाएंगे।
No comments:
Post a Comment