Thursday, 25 February 2016

बालों के गिरने से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 8 तरीके

तनाव, हार्मोन्स में बदलाव, मेडिकेशन ये कुछ ऐसी वजहे होती हैं जिनसे आपके बाल गिरते हैं. इसके अलावा खाने में विटामिन B1, B2, C और आयरन की कमी भी इसकी वजह है. कलरिंग और रिबॉन्डिंग जैसे केमिकल ट्रीटमेंट्स, अच्छे से इनकी देखभाल नहीं करना और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के ज़्यादा इस्तेमाल की वजह से भी बाल गिरते हैं.
1. बालों में हर रोज़ तेल लगाएं. ये बालों को मज़बूत बनाने का सबसे बेस्ट तरीका है.
2. प्रोटीन युक्त खाना खाएं. अंडा, हरी सब्जियां, फल, दही या दूध और मसूर की तेल को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं. और हां, ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिना ना भूलें.
3. अपने बालों को रेगुलरर्ली शैम्पू और कंडीशनर से धोएं. हो सके तो बेबी शैम्पू का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये काफी माइल्ड होता है. बालों को रिहाइड्रेट और मज़बूती देने के लिए शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें, लेकिन इसे स्कैल्प पर कभी ना लगाएं
4. हर्बल का इस्तेमाल करें. इसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन बालों के लिए ये काफी फायदेमंद होगा. आंवला, रीठा और शिकाकाई को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें. 30 मिनट बाद इसे धो लें. एक महीने तक हफ्ते में 3 बार ऐसा करें. ये आपके बालों को बढ़ने में मदद करेंगे. इसके अलावा एक कप आंवला जूस में 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं. 30 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें.
5. शैम्पू की जगह हर्बल शैम्पू इस्तेमाल करने की कोशिश करें. 15-20 करी पत्ते, एक नींबू का छिलका, 3 चम्मच शिकाकाई पाउडर, 2 चम्मच मेथी और 2 चम्मच साबूत मूंग लें. इन्हें अच्छी तरह पीस लें और स्टोर करें. शैम्पू या साबुन की जगह बाल को धोने के लिए इस मिक्सचर का इस्तेमाल करें.
6. कम होते बाल को बढ़ाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल और 1-1 चम्मच आंवले का रस और नींबू का रस मिलाएं. इसे हर रोज़ सोने से पहले अपने बालों पर लगाएं.
7. बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर का इस्तेमाल करें. ऑलिव ऑयल को थोड़े शहद के साथ मिलाएं और बालों पर लगाएं. 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें.
8. पावर पैक का करें इस्तेमाल. 2-3 चम्मच मेथी के दाने लें और 10 घंटे के लिए इन्हें पानी में भिंगों कर रखें. अब इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. इसमें 2 चम्मच कोकोनट मिल्क मिलाएं. इस पेस्ट को अपने बाल और स्कैल्प पर लगाएं. 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें. मोटे और घने बाल पाने के लिए इसे हफ्ते में एकबार लगाएं.

No comments:

Post a Comment