Monday, 26 October 2015

Beauty Benefits Of Orange Peel संतरे के छिलके के फायदे,संतरे के छिलके बालों के लिए



हम सभी संतरा खाने के बाद उसके छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. हमें ये लगता है कि संतरे के छिलका के क्या फायदे हो सकते हैं, पर आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि संतरे का छिलका न केवल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है बल्क‍ि खूबसूरती निखारने में भी ये बहुत कारगर है.

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा और बाल दोनों को निखारने का काम करता है. अगर आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा की इच्छा रखते हैं तो एकबार संतरे के छिलके को जरूर इस्तेमाल करके देखें.

इसके छिलके से पाउडर बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले संतरे के छिलके को धूप में सूखने के लिए डाल दीजिए. जब ये अच्छी तरह सूख जाए तब इसे मिक्सर में पीस लीजिए. एक जार में इस पाउडर को भरकर रख लीजिए. संतरे के छिलके का इस्तेमाल बाजार में महंगे दामों में बिकने वाले कई उत्पादों में किया जाता है.

1. ये चेहरे पर निखार लाने का काम करता है
संतरे के छिलके के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लगाने से टैनिंग दूर हो जाती है और चेहरे पर निखार आता है.

2. सूक्ष्म रंध्रों को खोलने में मददगार
संतरे के छिलके के पाउडर में कुछ मत्रा दही की मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से सूक्ष्म रंध्र खुल जाते हैं और साथ ही ब्लैक हेड्स भी साफ हो जाते हैं.
3. कील मुंहासों की रोकथाम के लिए
संतरे के छिलके का पाउडर त्वचा पर मौजूद सारी गंदगी को साफ कर देता है. इस पाउडर में थोड़ी सी मात्रा गुलाब जल की मिलाकर लगाने से कील-मुंहासों की समस्या में फायदा होता है.
4. दाग-धब्बे दूर करने में मददगार
संतरे के छिलके में रंगत साफ करने की जबरदस्त खूबी होती है. जिसके चलते किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे को दूर करने में ये बहुत ही कारगर होता है.
5. बालों के लिए भी फायदेमंद
संतरे का छिलका न केवल त्वचा के लिए फायदेमंद है बल्क‍ि बालों के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है. ये रूसी दूर करने में बहुत ही कारगर है. साथ ही अगर आपके बाल बहुत अधिक गिर रहे हैं और अपनी चमक खो चुके हैं तो भी संतरे का छिलका इस्तेमाल किया जा सकता है

Beauty Benefits Of Pomegranate अनार झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है.



ये तो हम सभी जानते हैं कि अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है. खास बात ये भी है कि इसका स्वाद काफी अच्छा होता है. जिस वजह से बच्चे भी आराम से इसे खा लेते हैं. ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक बहुत अच्छा माध्यम है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढ़ेरों फायदे हैं.
अनार के छोटे-छोटे दानों में रस भरा होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके में भी कई गुण होते हैं. अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों में बचाव होता है. ये कैंसर होने की आशंका से भी बचाता है. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और सेक्स लाइफ को भी खुशहाल बनाता है.
एक ओर जहां इसके स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे हैं वहीं खूबसूरती निखारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.
अनार में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है. हर रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है. साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है. इसके अलावा अनार के और भी कई फायदे है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा.
1. सूरज की तेज रोशनी से बचाव
अनार, सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है. अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं जोकि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है.
2. एंटी-एजिंग गुण
अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है. ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं. ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है.
3. नई कोशिकाओं के निर्माण में
अनार, त्वचा की ऊपरी परत को सुर‍क्षित करने का काम करता है. साथ ही ये कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जिससे चेहरे पर निखार आता है.
4. मॉइश्चर करने के लिए
अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है. अनार की बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है.
5. कील-मुंहासों की समस्या में
अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है. अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है. साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की समस्या को दूर रखने में फायदेमंद है.
6. क्लीनर के तौर पर
अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है. साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है. आप चाहें तो इसे ब्राउन शुगर और हनी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं.

Saturday, 24 October 2015

Benefits Of Guava Leaves अमरूद की पत्त‍ियों का इस्तेमाल



अमरूद खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद की पत्त‍ियां भी कुछ कम नहीं होती हैं. त्वचा की देखभाल से लेकर बालों की खूबसूरती बनाए रखने तक के लिए अमरूद की पत्त‍ियों का इस्तेमाल किया जाता है.
 अमरूद उन फलों में से एक है जिनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. बालों में अमरूद की पत्तियों के इस्तेमाल से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. बालों का झड़ना, रूसी और दोमुंहे बालों की समस्या इन पत्त‍ियों के इस्तेमाल से दूर हो जाती है.
 अगर आपके बच्चे के सिर में जुंएं हो गई हों तो भी आप अमरूद की पत्त‍ियों का इस्तेमाल कर सकते है. अमरूद की पत्तियां ठंडक देने का काम करती हैं. ऐसे में इनका बहुत अधिक इस्तेमाल आपको सर्दी दे सकता है. महीने में एकबार इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा. साथ ही इसके दूसरे फायदे भी हैं:

1. बालों का झड़ना रोकता है
अमरूद की पत्तियों के पानी से बाल धोने पर बालों का झड़ना कम हो जाता है. इस पानी से स्कैल्प की मसाज करना भी फायदेमंद रहेगा. इन पत्तियों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो स्कैल्प को पोषण देता है.

2. रूसी से आजादी
अमरूद की पत्त‍ियों को सुखाकर एक पाउडर बना लीजिए. इस पाउडर में थोड़ी सी मात्रा में पानी मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से रूसी की समस्या दूर होती है. इस पेस्ट को 15 मिनट तक स्कैल्प पर लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें.

3. दोमुंहे बालों के लिए
अगर आपके बाल दोमुंहें होते जा रहे हैं तो अमरूद की पत्त‍ियों का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. अमरूद की पत्तियों के पानी से बाल धोना फायदेमंद रहेगा. आप चाहें तो अमरूद की पत्त‍ियों का पेस्ट बनाकर दोमुंहे बालों पर लगा भी सकती हैं. ज्यादा फायदे के लिए इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें.

4. जुंओं को मारने के लिए
सिर में जुंएं हो गई हैं तो अमरूद की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी. हफ्ते में एक बार इसके रस से बालों को धोना फायदेमंद रहेगा.

5. ऑयली बालों के लिए
अगर आपके बाल बहुत ऑयली हैं तो अमरूद की पत्त‍ियां आपको राहत देंगी. गर्म पानी में अमरूद की कुछ पत्त‍ियों को 20 मिनट तक डुबाेकर रख दीजिए. इस पानी से ही बालों को धोएं. सिर में मौजूद एक्स्ट्रा तेल निकल जाएगा.

Saturday, 10 October 2015

हर्बल नुस्खों से जीवन

भागदौड़ और तनाव ग्रस्त जीवन में वक्त की कमी होने की वजह से लोगों का ध्यान परंपरागत हर्बल नुस्खों से हटता जा रहा है। धीरे-धीरे रसायनयुक्त घातक उत्पादों ने घर-घर तक अपनी पहुंच बना ली है, लेकिन अब समय आ चुका है जब कि हमें अपनी जडों तक जाना होगा, यानि सदियों से चला आ रहा परंपरागत हर्बल ज्ञान अपनाने की कवायद शुरू करनी होगी। आज हम कुछ चुनिंदा हर्बल नुस्खों का जिक्र करेंगे जिनका उपयोग कर इनमें से कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।
1. चेहरे और गर्दन के हिस्से पर 2 चम्मच टमाटर का रस और 4 चम्मच दही के मिश्रण को लगाएं। इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाने पर चेहरा चमकने लगेगा।
2. स्ट्राबेरी के पके हुए फलों को मैश करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनिट बाद चेहरा धो लें। यह चेहरे के लिए टॉनिक की तरह काम करेगा।
3. दो चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से रंगत निखरेगी और चेहरा चमकने लगेगा।

4. कई इलाकों में पारंपरिक हर्बल वैद्य शहद के साथ फेसपैक तैयार करते हैं। इन जानकारों के अनुसार बेसन, शहद, जैतून, दूध मलाई को मिलाकर बना ये फेसपैक एक कारगर टॉनिक की तरह काम करता है। फेसपैक को तैयार करने के लिए करीब 3 चम्मच बेसन, शहद, दूध मलाई और जैतून के तेल की 1-1चम्मच मात्रा को आपस में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

5. केला त्वचा के लिए एक अच्छा नमी कारक (Moisturizer) उपाय है। पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लिया जाए और चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं, करीब 15 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरा धोने के बाद रक्त चंदन का लेप लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में जबरदस्त निखार आता है।

6. सौराष्ट्र गुजरात में महिलाएं 1 चम्मच बादाम के तेल में 1/2चम्मच दूध मलाई और नींबू के रस को मिलाकार चेहरे पर लगाती हैं, जानकारों के अनुसार यह मिश्रण चेहरे की त्वचा में ताजगी ले आता है और टॉनिक की तरह काम करता है।

Thursday, 3 September 2015

फिर आ सकते हैं बाल Home Remedies For Baldness

बाल झडऩा तो एक आम समस्या है, लेकिन कम उम्र में हद से ज्यादा बाल झडऩा जिसे आम बोलचाल की भाषा में बाल उड़ना भी कहा जाता है। किसी के लिए भी तनाव का कारण बन सकते हैं। बालों की समय से पहले गिरने की समस्या यदि आनुवांशिक हो तो उसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहा जाता है।
इस समस्या से परेशान पुरुषों में बाल गिरने की समस्या किशोरावस्था से ही हो सकती है, जबकि महिलाओं में इस प्रकार बाल गिरने की समस्या 30 के बाद पैदा होती है। इसके अलावा खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण व दवाई के रिएक्शन व कई अन्य कारणों की वजह से कम उम्र में गंजेपन की समस्या हो सकती है। यदि आप भी कम उम्र में गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं गंजापन दूर करने के कुछ घरेलू उपाय....
 
1. जटामांसी की जड़ों को नारियल के तेल के साथ उबालकर ठंडा होने के बाद रोजाना रात को सोने से पहले बालों में लगाएं। इससे असमय बालों का पकना और झड़ऩा रुक जाता है।
2. नमक का अधिक सेवन करने से गंजापन आ जाता है। नमक, काली मिर्च एक-एक चम्मच व नारियल का तेल पांच चम्मच मिलाकर गंजेपन वाले स्थान पर लगाने से बाल आ जाते हैं।
3. हल्के गर्म जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल गुनगुने पानी से सिर को धोएं। कुछ ही दिनों बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।
4. आंवला का चूर्ण दही में मिलाकर हल्के-हल्के हाथों से सिर पर मालिश करें और 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से बालों को साफ कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से बाल स्वस्थ हो जाते हैं और डेंड्रफ भी दूर हो जाता है।
5. कलौंजी को पीसकर पानी में मिला लें। इस पानी से बालों को कुछ दिनों तक धोने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और घने होना शुरू हो जाते हैं।
6. नीम की पत्तियों और आंवले के चूर्ण को पानी में डालकर उबाल लें।सप्ताह में कम से कम एक बार इस पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने से कुछ ही समय में बाल झड़ना बंद हो जाता है।
7. गेंदे के फूलों का रस नारियल तेल के साथ मिलाकर उससे हल्की-हल्की मालिश करके नहा लें। ऐसा करने से सिर में हुए किसी भी तरह के संक्रमण, फोड़े- फुंसियों में आराम मिल जाता है।
8. बहेड़ा के चूर्ण को नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर गर्म किया जाए और इस तेल को बालों पर लगाया जाए तो बाल चमकदार हो जाते हैं। बालों की जड़ें भी मजबूत हो जाती हैं। बालों की समस्याओं में हर्बल जानकारों के अनुसार त्रिफला का सेवन बेहतर माना गया है।
9. गुड़हल के रस को नहाने से 10 मिनिट पहले सिर पर लगाया जाए तो इससे बालों के काला होने में मदद मिलती है। यह एक बेहतरीन कंडीशनर की तरह काम करता है।
10. शिकाकाई के बीजों को कुचलकर, एक कटोरे में लेकर पानी में डुबो दिया जाए और सारी रात रख दिया जाए। सुबह इस पानी से बालों की धोया जाए तो ये एक नेचुरल शैंपू की तरह काम करता है। आदिवासी जानकारों के अनुसार इसका इस्तेमाल बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने के साथ, बालों का दोमुंहा होना बंद कर देता है।
11. तिल के तेल से बालों की मालिश करना बेहतर माना जाता है। आदिवासी हर्बल जानकारों की मानी जाए तो तिल के तेल में थोड़ी-सी मात्रा में गाय का घी और अमरबेल का चूर्ण की मिला लें। इसे सिर पर रात में सोने से पहले लगा लें तो बाल चमकदार, खूबसूरत होने के साथ घने हो जाते हैं और यही फार्मूला गंजेपन को रोकने में मदद भी करता है।
12. मेथी की सब्जी का ज्यादा सेवन बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मेथी के बीजों का चूर्ण तैयार कर लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से बालों से डेंड्रफ खत्म हो जाता है। यह काम सप्ताह में कम से कम दो बार किया जाना चाहिए।