Thursday, 21 April 2016

किशमिश खाने के ये बेहतरीन फायदे

किशमिश
 किशमिश क्या है
किशमिश सूखा फल है।मानव ने किशमिश का आविष्कार तब किया जब अंगूर को बेल पर ही सूखते हुये देखा। 1490 बी.सी. से ही यह निश्चित हुआ कि धूप में अंगूर सूखने पर किशमिश बनता है। लेकिन लोग इसका निर्णय नहीं कर पा रहे थे कौनसा अंगूर किशमिश के लिए सही होगा।   इसमें कोई संदेह नहीं कि यह सभी ड्राई फलों में मीठा है। इसमें उच्च मात्रा में चीनी रहता है और लंबे समय तक संरक्षित करके रखा जा सकता है और जो बाद में क्रिस्टलाइन रूप में बदल जाता है। अगर यह हो जाता है तो चिन्ता की ज़रूरत नहीं है, पूरा बरबाद नहीं हुआ है। थोड़ा-सा पानी या फ्रूट जूस में भिगोकर रखें, आपको नरम किशमिश मिल जायेगा।

किशमिश के प्रकार

रेज़िन को साधारणतः हमारे यहाँ किशमिश के नाम से जाना जाता है जो चार प्रकार में पाया जाता है। काला वाले को द्राक्ष या मुन्वका कहते हैं। सुनहरे किशमिश सफेद मस्कर अंगूर से बनता है जो धूप में सुखाने की जगह ओवन में सुखाया जाता है। सुल्ताना तीसरा प्रकार है जो बीजरहित पीले अंगूर से बनता है और आमतौर पर अन्य किस्मों की तुलना में नरम और मीठा होता है। चौथा प्रकार करन्ट होता है जो काले अंगूर से बनता है। यह छोटा, बीजरहित और मीठा होता है।
फिर बिना बीज का और बीज वाले प्रकार आते हैं। बीजरहित किशमिश बीजरहित अंगूर से बनते हैं। बीज वाले किशमिश साधारणतः बीज वाले अंगूर से बनते हैं लेकिन बीज को सूखाने के पहले या बाद में निकाल दिया जाता है। दोनों को साधारणतः एक दूसरे से बदला नहीं जा सकता है क्योंकि दोनों का स्वाद बिल्कुल अलग होता है।

किशमिश विशेष :-

ये ऋतु थोडा शारीर में से बल क्षीण करने वाली है | जीवनी शक्ति कमजोर करनी वाली ऋतु गर्मी और बारिश इस ऋतु में यह वरदान है | किशमिश में क्या फायदे होते है – इस का स्वाभाव मधुर है, उसका परिणाम शीतल है वायु, पित्त और काफ इन तीनो दोषों को शमन करने का शक्ति इस में है | दूध तो कियो को वायु करता है लेकिन इस में दूध के सारे गुण है लेकिन वायु का दोष नही | और आज कल जो दूध महंगा है उसके हिसाब से यह सस्ती है | क्यूंकि दूध जितना पिये और जो बने उससे किशमिश थोड़े में ही उतना बना देती है |

किशमिश में कौन-कौन सी पौष्टिकतायें हैं

यह मीठा और ऊर्जा, विटामिन, इलेक्ट्रोलाइट मिनरल से भरपूर होता है। साथ ही कई तरह से स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाता है जैसे – पॉली फिनोलिक ऐन्टिऑक्सिडेंट, डाएटरी फैट और दूसरे फाइटो न्यूट्रिएन्ट्स रहते हैं।
इस में 67-72% फ्रूक्टोस रहता है और आसानी से हजम हो जाता है। यह शरीर को तुरन्त ऊर्जा प्रदान करता है। कलेस्टरॉल और फैट से मुक्त होता है। यह विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी का स्रोत है। इसमें बोरोन मिनरल रहता है जो महिलाओं के लिए लाभदायक होता है। यह हड्डियों के अवस्था को उन्नत करता है और ओस्टिओपरोसिस को रोकता है। एस्ट्रोजेन और विटामिन डी का शरीर में अच्छी तरह प्रक्रिया करने में मदद करता है। 100 ग्राम किशमिश रोज़ के लिए सलाह दिये गये मात्रा का 5% कैल्शियम, 15% आयरन और 16% पोटाशियम प्रदान करता है।

स्वास्थ्य लाभ

यह कब्ज़, एसिडोसीज, अनीमिआ, ज्वर और कामविषयक कमजोरी से राहत दिलाता है। यह वज़न बढ़ाने, आंखों और दाँतों की देखभाल और हड्डियों के स्वास्थ्य को उन्नत करने में मदद करता है।
इस में कैटाचीन, फिनोलिक एन्टिऑक्सिडेंट मौजूद रहता है, जो ट्यूमर और कोलोन के कैन्सर को रोकने में मदद करता है। इस में जो फाइबर रहता है वह शरीर से बाइल को निकालने, कलेस्टरॉल को जलाने और हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा करने में मदद करता है।

पाकशैली संबंधी इस्तेमाल

किशमिश जब ड्राई फ्रूट बन जाता है तब अपरिहार्य बन जाता है। वैसा सुनहरा, हरा, काला रंग का स्वादिष्ट किशमिश सबको पसंद होता है, विशेषकर बच्चों को। दुनिया भर के पाकशैली, हेल्थ टॉनिक, स्नैक्स और पर्वतारोहियों और ट्रेक्कर के खाद्द में इस का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपको याद है तो मैंने कई बार इस का इस्तेमाल क्यों करना चाहिये, इसकी व्याख्या की है। इसका इस्तेमाल मीठे और खट्टे चटनी या एनर्जी बार में होता है। कुकीज़, सलाद, चिवड़ा, पुलाव, हलवा, पायसम, खीर, लड्डू आदि में इस का बहुत इस्तेमाल होता है। बहुत कम ही लोग होते हैं जो कुकीज़, केक और आईस क्रीम में इसे इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं।

किशमिश में औषधीय गुण

1. कब्‍ज - जब किशमिश को खाई जाती है तो यह पेट में जा कर पानी को सोख लेती हैं। जिस वजह से यह फूल जाती है और कब्‍ज में राहत दिलाती है।
2. वजन बढाए- हर मेवे की तरह किशमिश भी वजन बढाने में मददगार साबित होती है क्‍योंकि इसमें फ्रकटोज़ और ग्‍लूकोज़ पाया जाता है जिससे एनर्जी मिलती है। अगर आपको भी अपना वजन बढाना है और वो भी कोलेस्‍ट्रॉल बढाए बिना तो आज से ही किशमिश खाना शुरु कर दें।
3. अम्लरक्तता- जब खून में एसिड बढ जाता है तो यह परेशानी पैदा हो जाती है। इसकी वजह से स्‍किन डिज़ीज, फोडे़, गठिया, गाउट, गुर्दे की पथरी, बाल झड़ने, हृदय रोग, ट्यूमर और यहां तक कि कैंसर होने की संभावना पैदा हो जाती है। किशमिश में अच्‍छी मात्रा में पोटैशियम और मैगनीशियम पाया जाता है जिसको खाने से अम्लरक्तता की परेशानी दूर हो जाती है।
4. एनीमिया- किशमिश में भारी मात्रा में आयरन होता है जो कि सीधे एनीमिया से लड़ने की शक्‍ति रखता है। खून को बनाने के लिये विटामिन बी कॉमप्‍लेक्‍स की जरुरत को भी यही किशमिश पूरी करती है। कॉपर भी खून में लाल रक्‍त कोशिका को बनाने का काम करता है।
5. बुखार- किशमिश में मौजूद फिनॉलिक पायथोन्‍यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍वों की वजह से जाने जाते हैं, बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन तथा वाइरल से लड़ कर बुखार को जल्‍द ठीक कर देते हैं।
6. शराब के नशे से छुटकारा- शराब पीने की इच्छा हो तब शराब की जगह 10 से 12 ग्राम किशमिश चबा-चबाकर खाते रहें या किशमिश का शरबत पियें। शराब पीने से ज्ञानतंतु सुस्त हो जाते हैं परंतु किशमिश के सेवन से शीघ्र ही पोषण मिलने से मनुष्य उत्साह, शक्ति और प्रसन्नता का अनुभव करने लगता है। यह प्रयोग प्रयत्नपूर्वक करते रहने से कुछ ही दिनों में शराब छूट जायेगी।
7. यौन दुर्बलता- इस समस्‍या के लिये रोजाना किशमिश खाएं क्‍योंकि यह कामेच्छा को प्रोत्साहित करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड, यौन दुर्बलता को दूर करता है। इसीलिये तो शादी-शुदा जोडों को पहली रात दूध का गिलास दिया जाता है जिसमें किशमिश और केसर होता है।
8. हड्डी की मजबूती- किशमिश में बोरोन नामक माइक्रो न्‍यूट्रियंट पाया जाता है जो कि हड्डी को कैल्‍शियम सोखने में मदद करता है। बोरोन की वजह से ऑस्‍टियोप्रोसिस से बडी़ राहत मिलती है साथ ही किशमिश खाने से घुटनों की भी समस्‍या नहीं पैदा होती।
9. आंखों के लिये- इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट प्रोपर्टी पाई जाती है, जो कि आंखों की फ्री रैडिकल्‍स से लड़ने में मदद करता है। किशमिश खाने से कैटरैक, उम्र बढने की वजह से आंखों की कमजोरी, मसल्‍स डैमेज आदि नहीं होता। इसमें विटामिन ए, ए-बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉइड आदि होता है, जो कि आंखों के लिये अच्‍छा होता है।
 10. 32 किशमिश खाने से छू मंतर हो जाएगा ब्लड प्रेशर=
आपको अक्सर चक्कर आते हैं, कमजोरी महसूस होती है तो हो सकता है कि आप लो ब्लड प्रेशर के शिकार हों। ज्यादा मानसिक तनाव, कभी क्षमता से ज्यादा शारीरिक काम करने से अक्सर लोगों में लो ब्लडप्रेशर की शिकायत होने लगती है।
कुछ लोग इसे नजरअन्दाज कर देते हैं तो कुछ लोग डॉक्टर के यहां चक्कर लगाकर परेशान हो जातें हैं। लेकिन आयुर्वेद में लो ब्ल्डप्रेशर को कन्ट्रोल करने के लिए कारगर इलाज है वो है किशमिश। नीचे बताई जा रही विधि को लगातार 32 दिनों तक प्रयोग में लाने से आपको कभी भी लो ब्लड प्रेशर की शिकायत नहीं होगी।
 32 किशमिश लेकर एक चीनी के बाउल में पानी में डालकर रात भर भिगोएं। सुबह उठकर भूखे पेट एक-एक किशमिश को खूब चबा-चबा कर खाएं,पूरे फायदे के लिए हर किशमिश को बत्तीस बार चबाकर खाएं। इस प्रयोग को नियमित बत्तीस दिन करने से लो ब्लडप्रेशर की शिकायत कभी नहीं होगी।
विशेष-जिसको लो बी पी की शिकायत हो और अक्सर चक्कर आते हों तो आवलें के रस में शहद मिलाकर चाटने से जल्दी आराम होता है।
-लो बी पी के समय व्यक्ति को ज्यादा बोलना नहीं चाहिए। चुपचाप बायीं करवट लेट जाना चाहिए थोड़ी देर में नीदं आ जाएगी और लो बी पी में फायदा होगा।
 11. दूध के लगभग सभी तत्व किशमिश में पाये जाते है :- खाने से खून बनता है, वायु दोष दूर होता है, पित्त दूर होता है, काफ दूर होता, और हृदय के लिये बड़ा हितकारी है और हार्ट अटैक को दूर रखेगा | दूध के लगभग सभी तत्व किशमिश में पाये जाते है | दूध की अपेक्षा पचने में किशमिश आधा समय लेता है आधी ताकत लगाता है | वृद्ध अवस्था में इस का उपयोग बल और आयु बढ़ने वाला होता है, दुर्बल और खून की कमी वालों के लिए ये किशमिश एक टोनिक और वरदान है | १०० किशमिश में ८ मिली ग्राम लोह तत्व, ८७ मिली ग्राम कैलशियम और ३०८ कैलोरी (ऊर्जा ) पायी जाती है | इस की शर्करा शीघ्र पच जाने के कारण इसे खाने के बाद उत्साह और प्रसन्ता और शक्ति तुरंत प्राप्त होती है |
खाने की रीत :-
किशमिश १५ से ५० ग्राम तक अच्छी तरह से धोकर थोड़ी देर फिर शुद्ध पानी में फिर जयादा चबा चबा कर मजे से खायें, दूध में तो ना जाने कितना कितना गड़बड़ी और प्रीसरवेटिव पड़ता है| इस में वो सब मुसीबतें नहीं |

क्या आप जानते हो

1. फलो से संबंधित पढ़ाई को “Pomology” कहा जाता है।
2. अमेरिका की दुकानो पर जो सेब बेचा जाता है वह एक साल पुराना होता है।
3. क्या आप जानते है दुनिया का सबसे Produce होने वाला फल टमाटर है।
4. लीची के बीज खाने नही चाहिए क्योंकि यह जहरीले होते है.
5. अंगूर के कुल उत्पादन का 71 प्रतिशत हिस्सा शराब बनाने में उपयोग किया जाता है.
6. सेब का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है. यह त्वचा पर पड़ी झुर्रियां, टूटी त्वचा , खुजली और सूजन को दूर करता है.
7. केले थोड़े से रेडियोधर्मी भी होते है।
8. दवाई लेने के बाद अंगूर खाने से आपकी मौत भी हो सकती है।
9.यदि आप अंगूरो को माइक्रोवेव में रखते है तो यह फट जाएगें
।10. सेब पानी में तैरने लगते है क्योंकि उनमें 25 प्रतीशत हवा होती है।
11. अगर आप को किसी चीज से ईर्ष्या(जलन) है तो अगर आप केले खाए तो यह कम हो सकती है. क्योंकि इन में एक प्राक्रितक अम्ल(तेजाब) होता है जो कि हमारे शरीर के अंदर जाकर इसके प्रभाव को कम करता है.
12. सेब लगभग 7,000 प्रकार के होते है.
13. आम दुनिया में सबसे पसंद किया जाने वाला फल है. इसे फलों का राजा कहते है और यह भारत का राष्ट्रीय फल है.
14. स्ट्रॉबेरी और काजू एकलौते ऐसे फल है जिनके बीज फल के बाहर होते है जबकि अन्य फलों के अंदर होते है.
15. कई सालों पहले खोजकर्ता लंबे अभियानों पर पानी ले जाने के निए तरबूज का उपयोग करते थे.
16. क्या आपको पता है कि केला पानी में तैर सकता है।
17. केलों को कच्चा तोड़ने के बाद रसायनिक तरीको से पकाया जा सकता है जबकि अंगूरों को नही।
18. जापानी किसानो द्वारा “वर्गाकार तरबूज” उगाए जाते है ताकि इन्हें आसानी से स्टोर किया जा सके।
19. अगर किसी पेड़ पर लगे अनानास को उल्टा कर दिया जाए तो यह जल्दी पक जाता है.
20. टमाटर में मनुष्य से ज्यादा जीन्स पाए जाते है।
21. मनुष्य के “DNA” का 50% हिस्सा केले के साथ मिलता जुलता है।
22. नींबू सफाई करने के लिए सबसे उपयुक्त फल है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में ऐसा तेजाब पाया जाता है जो कि बैक्टीरिया को मार देता है
23. आप नाशपाती के छिल्के के साथ फर्नीचर बना सकते है क्योंकि यह बहुत सख्त होता है.
24. “Coffee” पीने की तुलना में सेब खाने से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
25. कुछ वैज्ञानिक मानते है कि केला धरती का पहला फल है.
26. गोभी में भी तरबूज के जितना ही पानी होता है. तरबूज में 92 प्रतिशत जबकि गोभी और गाजर में क्रमश 90 प्रतिशत और 87 प्रतिशत होता है.
27. आप मूंगफली के तेल द्वारा नाईट्रोग्लिसरीन तैयार कर सकते है जो कि बारूद का एक मुख्य हिस्सा होता है.
28. एक सुखे फल में ताजा फल से ज्यादा कैलोरी होती है क्योंकि सुखे फल से पानी की मात्रा बाहर निकल जाती है.
29. अनानास वास्तव में एक बड़े आकार का बेर है।
30. स्ट्राबेरी में संतरे से भी अधिक “Vitamin C” पाया जाता है।
31. लाल फल आप के दिल को मजबूत रखने में सहायक होते है.
32. अध्ययनों के बाद पता चला है कि रोज सुबह अंगूर खाने से वजन 1.5 किलो तक कम हो सकता है. यह मधुमेह से भी बचाव करता है.
33. संतरी फल आपकी ऑखों को, पीले फल सही तापमान को बरकरार और हरे फल आप की हड्डियो और दांतों को स्वस्थ रखते है. नीले और बैंगनी रंग के फल याददाश्त को अच्छा रखते है.

Saturday, 16 April 2016

पानी पीने के ये चौंका देने वाले फायदे

 सोने से पहले पानी पीने के ये चौंका देने वाले फायदे
  सुबह बासी मुंह पानी पिने के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन, सोने से पहले पानी पीना कितना फायदेमंद है यह जानकार आप चौंक जाएंगे। पानी को अगर सही समय पर सही मात्रा में पिया जाए तो यह अपने आप में एक दवा जितना काम करता है।आयुर्वेद में पानी पीने के लिए समय और मात्रा भी बताई गई है। अगर पानी को गलत तरीके से पिया जाए या गलत समय पर अधिक मात्रा में पिया जाए तो वह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।नहीं जानते होंगे सोने से पहले पानी पीने के ये चौंका देने वाले फायदे-सोने से पहले पानी पीने से आप हार्ट जैसी गंभीर बिमारी से बच सकते है। सोने से पहले पानी पीना हार्ट को नॉर्मल रखता है और हार्ट अटैक से बचाता है।-सुबह सोकर उठने के बाद बगैर मुंह धोए 2 गिलास पानी पिए, इससे शरीर के अंदरूनी अंग ज्यादा एक्टिव होते है और चेहरे पर ग्लो आता है। इसके साथ ही शरीर के सारी इंटरनल क्लीनिंग भी होती है।
- 1 गिलास पानी नहाने से पहले पिने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
- 1 गिलास पानी शाम के नाश्ते से पहले पिएं, इससे पेट भरा रहेगा और ज्यादा हेवी नाश्ता नहीं होगा और इससे आप शरीर में होने वाले मोटापे से भी बचे रहेंगे।
- 1 गिलास पानी थकान और टेंशन के समय पिएं इससे दिमाग शांत रहता है और टेंशन भी कम होती है।
धरती का अमृत पानी पीने के 10 फायदे और नुकसान ज़रूर जाने…नही जाना तो क्या जाना

किसी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर पानी पीने की सलाह देते हैं। दिन में कम से कम रोज़ 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका डायजेस्टिव सिस्टम, स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। पानी शरीर से बेकार पदार्थ बहार निकालता है। पानी को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। अगर पानी पीने के फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं। पहले हम इन फायदों के बारे में जानते हैं।
पानी पीने के 10 फायदे:
यहां आपको कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं, ताकि आपको पानी की कमी से होने वाली बीमारियां न घेरें। इसलिए कुछ बातों का ख़ास ध्य़ान रखें।
1.सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना अच्छा होता है। इसे अपनी आदत में शामिल करें। इससे पेट साफ रहता है। पानी पीने से स्किन में रूखापन नहीं होता।
2. सुबह उठने के बाद गरम या गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पिया करें। इससे टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है।
3.कुछ लोग ज़्यादा ही ठंडा पानी पीते हैं। इससे गुर्दे खराब हो सकते हैं। इसलिए ज़्यादा ठंडा पानी न पिएं।
4.अगर आप चाय या कॉफी ज्यादा पीते हैं तो उसकी जगह ग्रीन टी पिएं। इससे एनर्जी मिलती है।
5.सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पिया करें। आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और डायजेस्टिव सिस्टम भी सही रहेगा।
6.वजन कम करने के लिए ठंडे पानी की जगह गुनगुना गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।
7. पानी पीने से एसिडिटी हटती है, क्योंकि पानी पेट साफ रखता है।
8. हमारा दिमाग 90 प्रतिशत पानी से बना है। पानी न पीने से भी सिर दर्द होता है।
9. पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और जोड़ों का दर्द भी कम करता है।
10. हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है। इसलिए पानी पानी से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है।
बीमारियों से भी दूर रखता है पानी:
निम्नलिखित दिक्कतें या स्थिति में भी पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।
– बुखार होने पर।
– ज़्यादा वर्कआउट करने पर।
– अगर आप गर्म वातावरण में हैं।
– प्यास लगे या न लगे, बीच-बीच में पानी पीते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी।
– बाल झड़ने पर।
– टेंशन के दौरान।
– पथरी होने पर।
– स्किन पर पिंपल्स होने पर।
– स्किन पर फंगस, खुजली होने पर।
– यूरिन इन्फेक्शन होने पर।
– पानी की कमी होने पर।
– हैजा जैसी बीमारी के दौरान।
आयुर्वेद के अनुसार:
आयुर्वेद के अनुसार हल्का गर्म पानी पीने से पित्त और कफ दोष नहीं होता और डायजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। 10 मिनट पानी को उबालें और रख लें। प्यास लगने पर धीरे-धीरे पीते रहें। ऐसा करने से यह पता चलता है कि आप दिन में कितना पानी पीते हैं और कितने समय में पीते हैं। आप पानी उबालते समय उसमें अदरक का एक टुकड़ा भी डाल सकते हैं। इससे फायदा होगा।
उबालने के बाद ठंडा हुआ पानी कफ और पित्त को नहीं बढ़ाता, लेकिन एक दिन या उससे ज़्यादा हो जाने पर वही पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि बासी हो जाने पर पानी में कुछ ऐसे जीवाणु विकसित हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। बासी पानी वात, कफ और पित्त को बढ़ाता है।
पानी पीने के नुकसान :
1- ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
2- पानी के ओवरडोज़ से आपके शरीर के सेल्स डैमेज हो सकते हैं।
3- जिन मरीज़ों की बाय-पास सर्जरी हुई है, उनमें से कुछ मामलों में भी डॉक्टर्स पानी कम पीने की सलाह देते हैं।
4- जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद वह पाचन रस काम करना बंद कर देता है, जिससे खाना पचता है। इस वजह से खाना देर से पचने लगता है और कई बार खाना पूरी तरह से डाइजेस्ट भी नहीं हो पाता है।
5- हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, खाने के बाद ठंडा पानी पीने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, गर्म खाने के बाद आप जैसे ही ठंडा पानी पीते हैं, शरीर में खाया हुआ ऑयली खाना जमने लगता है। इससे आपकी पाचन शक्ति भी कम हो जाती है। बाद में यह फैट में भी तबदील हो जाता है। इसलिए खाने के बाद गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है।
पानी पीने से जुड़े कुछ ज़रूरी TIPS:
1- धूप से घर आकर तुरंत पानी न पिएं। यह खतरनाक हो सकता है।
2- कई बार खाली पेट पानी पीने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
3- खाने के तुरंत बाद पानी पीने से फैट बढ़ता है और आप आलसी महसूस करते हैं।
4- चिकनाई वाले खाने या खरबूजा, खीरा के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी, जुकाम हो सकता है।
5- कई लोगों को पानी पीने से एसिडिटी की भी शिकायत होती है।
क्या हेल्दी इंसान को भी दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए ?
रोज़ 8 गिलास पानी पीने के पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। यह जरूरी नहीं कि आप 8 गिलास पानी 8 बार ही पिएं। अनेक बुद्धिजीवियों ने लेख लिखे हैं, जिनमें पानी कितना और कैसे पीना चाहिए, इस पर विचार किया गया है। इस बात को प्रामाणिकता के साथ कहा जा सकता है कि जो लोग स्वस्थ हैं, उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।
हम रोज़ तरल पदार्थ के रूप में चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक लेते हैं। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। शरीर में कैफीन की मात्रा अधिक होने पर ब्लड की मात्रा कम हो जाती है। ब्लड में कैफीन की मात्रा कम करने के लिए पानी बेहद ज़रूरी है। अगर आप दिन में 4 कप चाय या कॉफी पीते हैं तो कम से कम 8 गिलास पानी ज़रूर पिएं। इससे शरीर का सिस्टम सही रहता है।
शरीर को रोगमुक्त और स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना बेहद ज़रूरी है।
वयस्क लोगों को दिन में 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। कैलोरी को शरीर में घुलने के लिए पर्याप्त पानी का होना जरूरी है। शरीर से पसीना निकलने, एक्सरसाइज़ करने, डायरिया और किडनी में स्टोन होने पर पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में, जीवन को भी खतरा हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर सबसे ज्यादा प्रभाव ब्लैडर पर पड़ता है।
ज़रूरी जानकारी:
1. हमारे शरीर का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। प्रतिदिन शरीर को 6 से 10 गिलास पानी की आवश्यकता होती है।
इस आवश्यकता का एक बड़ा भाग खाद्य पदार्थों के रूप में शरीर ग्रहण करता है। शेष पानी मनुष्य पीता है।
2. पानी शरीर के अतिरिक्त तत्व को पसीना और मूत्र के रूप में बाहर निकालने में सहायक होता है, मल के निष्कासन में भी सहायक होता है।
3. एक वयस्क पुरुष के शरीर में पानी उसके शरीर के कुल भार का लगभग 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री शरीर में उसके शरीर के कुल भार का लगभग 52 प्रतिशत तक होता है।
4. शरीर की हड्डियों में 22 प्रतिशत पानी होता है, दांतों में 10 प्रतिशत, त्वचा में 20, मस्तिष्क में 74.5, मांसपेशियों में 75.6 और खून में 83 प्रतिशत पानी होता है।
=============================================
जल है औषध समान
अजीर्णे भेषजं वारि जीर्णे वारि बलप्रदम |
भोजने चामृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम ||
‘अजीर्ण होने पर जल-पान औषधवत हैं | भोजन पच जाने पर अर्थात भोजन के डेढ़- दो घंटे बाद पानी पीना बलदायक है | भोजन के मध्य में पानी पीना अमृत के समान है और भोजन के अंत में विष के समान अर्थात पाचनक्रिया के लिए हानिकारक है |’ (चाणक्य नीति :८.७)
विविध व्याधियों में जल-पान
१) अल्प जल-पान : उबला हुआ पानी ठंडा करके थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीने से अरुचि, जुकाम, मंदाग्नि, सुजन, खट्टी डकारें, पेट के रोग, नया बुखार और मधुमेह में लाभ होता है |
२) उष्ण जल-पान : सुबह उबाला हुआ पानी गुनगुना करके दिनभर पीने से प्रमेह, मधुमेह, मोटापा, बवासीर, खाँसी-जुकाम, नया ज्वर, कब्ज, गठिया, जोड़ों का दर्द, मंदाग्नि, अरुचि, वात व कफ जन्य रोग, अफरा, संग्रहणी, श्वास की तकलीफ, पीलिया, गुल्म, पार्श्व शूल आदि में पथ्य का काम करता है |
३) प्रात: उषापान : सूर्योदय से २ घंटा पूर्व, शौच क्रिया से पहले रात का रखा हुआ पाव से आधा लीटर पानी पीना असंख्य रोगों से रक्षा करनेवाला है | शौच के बाद पानी न पियें |
औषधिसिद्ध जल
१) सोंठ-जल : दो लीटर पानी में २ ग्राम सोंठ का चूर्ण या १ साबूत टुकड़ा डालकर पानी आधा होने तक उबालें | ठंडा करके छान लें | यह जल गठिया, जोड़ों का दर्द, मधुमेह, दमा, क्षयरोग (टी.बी.), पुरानी सर्दी, बुखार, हिचकी, अजीर्ण, कृमि, दस्त, आमदोष, बहुमुत्रता तथा कफजन्य रोगों में खूब लाभदायी है |
२) अजवायन-जल : एक लीटर पानी में एक चम्मच (करीब ८.५ ग्राम) अजवायन डालकर उबालें | पानी आधा रह जाय तो ठंडा करके छान लें | उष्ण प्रकृति का यह जल ह्दय-शूल, गैस, कृमि, हिचकी, अरुचि, मंदाग्नि,पीठ व कमर का दर्द, अजीर्ण, दस्त, सर्दी व बहुमुत्रता में लाभदायी है |
३) जीरा-जल : एक लीटर पानी में एक से डेढ़ चम्मच जीरा डालकर उबालें | पौना लीटर पानी बचने पर ठंडा कर छान लें | शीतल गुणवाला यह जल गर्भवती एवं प्रसूता स्रियों के लिए तथा रक्तप्रदर, श्वेतप्रदर, अनियमित मासिकस्त्राव, गर्भाशय की सूजन, गर्मी के कारण बार-बार होनेवाला गर्भपात व अल्पमुत्रता में आशातीत लाभदायी है |
ध्यान दें :
१)भूखे पेट, भोजन की शुरुवात व अंत में, धुप से आकर, शौच, व्यायाम या अधिक परिश्रम व फल खाने के तुरंत बाद पानी पीना निषिद्ध है |
२) अत्यम्बूपानान्न विपच्यतेन्नम अर्थात बहुत अधिक या एक साथ पानी पीने से पाचन बिगड़ता है | इसलिए मुहुर्मुहर्वारी पिबेदभूरी | बार-बार थोडा-थोडा पानी पीना चाहिए | (भावप्रकाश, पूर्व खंड: ५.१५७)
३) लेटकर, खड़े होकर पानी पीना तथा पानी पीकर तुरंत दौड़ना या परिश्रम करना हानिकारक है | बैठकर धीरे-धीरे चुस्की लेते हुए बायाँ स्वर सक्रिय हो तब पानी पीना चाहिए |
४) प्लास्टिक की बोतल में रखा हुआ, फ्रिज का या बर्फ मिलाया हुआ पानी हानिकारक है |
५) सामान्यत: १ व्यक्ति के लिए एक दिन में डेढ़ से दो लीटर पानी पर्याप्त है | देश-ऋतू-प्रकृति आदि के अनुसार यह मात्रा बदलती है |

Friday, 15 April 2016

सौंफ के फायदे (The advantages of fennel)

सौंफ के फायदे (The advantages of fennel), Fennel seed nutrition facts and health benefits
सौंफ : लाजवाब औषधि सौंफ को मसालों का राजा कहा जाता है। सौंफ के औषधीय गुणों को हर कोई जानता है। इसमें अनेक चमत्कारी औषिधीय गुण मौजूद होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते है। सोंफ के रस से कई प्रकार के एन्जाईम भी बनाये जाते हैं। भोजन के बाद माउथ फ्रैशनर के तौर पर भी इसका प्रयोग किया जाता हैं।
सौंफ का अचार में, मसालो में, पान में, आम की चटनी में, शरबत में, चाय में, इत्र और विभिन्न घरेलु नुस्खों आदि में पाचक के रूप में, औषधीयों में और सुगंघ के लिए, खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कढ़ी एवं सूप में भी प्रयोग किया जाता है। और इन सब में सौंफ को विशेष स्थान हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। सौंफ का तेल भी कई प्रकार के रोगों का उपचार के लिए काम में आता है।
सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं पेट के कई विकारों जैसे मरोड़, दर्द और गैस्ट्रो विकार, अस्थमा, कफ और खाँसी का इलाज हो सकता है और कॉलेस्ट्रोल भी काबू में रहता है। लीवर और आँखों की ज्योति ठीक रहती है। गुड़ के साथ सौंफ खाने से मासिक धर्म नियमित होता है। तवे पर भुनी हुई सौंफ से अपच के मामले में बहुत लाभ होता है।
सौंफ पेट साफ करने वाला, हृदय को शक्ति देने वाला, घाव, उल्टी, दस्त, खांसी, जुकाम, बुखार, अफारा, वायु विकार, रतौंधी, बवासीर (अर्श), पित्त, रक्तविकार, ज्वर, वमन (उल्टी), अनिंद्रा और अतिनिंद्रा, पेट के सभी रोग (अपच, कब्ज (अजीर्ण) दस्त, खाने के बाद तुरंत दस्त लग जाना, आंव आना, पेट का दर्द, खूनी बवासीर, पाचन, मासिक स्राव, संग्रहणी, बच्चो के दांत निकलना, खाज-खुजली, आंखों की रोशनी के लिए, दिन में दिखाई न देना, मोतियाबिन्द, बांझपन व गर्भपात, धूम्रपान, मुंह के छाले, याददास्त का कमजोर होना, अधिक भूख लगना, हिचकी आना, कान का दर्द, मुंह की दुर्गन्ध, मूत्ररोग, हकलाना, तुतलाना, बहरापन, मासिकधर्म सम्बंधी परेशानियां, प्यास अधिक लगना, गर्मी अधिक लगना, सिर का दर्द, माइग्रेन, स्तनों में दूध की कमी, नकसीरी, बेहोशी, हैजा, हृदय सम्बंधी परेशानियां, मानसिक पागलपन, नाभि का हटना (धरण) पसीना लाने के लिए शारीरिक शक्ति आदि के लिए प्रयोग किया जाता है।
सौंफ की उपयोगिता:-
सौंफ का रस दही के साथ मिलाकर हर रोज 2-3 बार सेवन करने अधिक भूख पर रोक लगती है।
सौंफ पीसकर प्रतिदिन सुबह पानी के साथ सेवन से पेट सम्बंधित सभी रोगो के लिए लाभकारी हैं।
बदहजमी होने पर सौंफ को उबालकर छान कर गुनगुना ठंडा करके पीने से गैस एवं बदहजमी दूर होती है।
सौंफ को पीसकर सिर पर लेप कने से सिर दर्द, गर्मी व चक्कर आना शांत होता है।
सौंफ के पत्तों का रस पानी में मिलाकर रोगी को पिलाने से पसीना आने लगता है।
सौंफ का शरबत बनाकर पीने से जी का मिचलाना बंद हो जाता है और पेट की गर्मी भी शांत हो जाती है।
पेट में वायु की शिकायत हो तो कुछ दिनों तक दाल अथवा सब्जी में सौंफ का छोंक लगा कर प्रयोग करे।
सामान मात्रा में सौंफ का रस और गुलाबजल मिलाकर पीने से हिचकी आना रुक जाती है।
सौंफ और थोड़े से पुदीने के पत्ते आधा रह जाने तक पानी में उबालें। इस पानी को ठंडा करके दिन में तीन बार सेवन करने से उल्टी होने पर या जी घबराने पर आराम आता है।
सौंफ में लौंग डालकर पानी में उबालकर काढ़ा बनाए इसे छानकर देशी बूरा या खांड मिलकर पीने से जुकाम शीघ्र ही ठीक हो जाता है।
सौंफ को घी में सेंक कर रख लें। जब भी धूम्रपान की तलब लगे तो इसे चबाये इससे धुम्रपान की लत धीरे धीरे छूट जाएगी।
सौंफ और मिश्री का समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना कर रख ले। खाने के बाद इस मिश्रण के दो चम्मच सुबह शाम दो महीने तक सेवन करने से दिमागी कमजोरी दूर हो जाती है तथा मंदाग्नि भी दूर होती है।
सौंफ, धनिया व मिश्री समान मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर भोजन के बाद एक चम्मच लेने से हाथ-पाँव और पेशाब की जलन, एसिडिटी व सिरदर्द का उपचार हो जाता है।
सौंफ ,धनिया और मिश्री मिलाकर दिन में दो तीन बार पानी के साथ लेंने से माइग्रेन दर्द (आधे सिर का दर्द) दूर होता है।
बच्चों के पेट के रोगों में दो चम्मच सौंफ का चूर्ण एक गिलास पानी में एक चौथाई पानी शेष रहने तक अच्छी तरह उबाल कर काढ़ा बना ले और छानकर ठण्डा कर लें। इसे दिन में तीन-चार बार एक-एक चम्मच पिलाने से पेट का अफारा, अपच, उलटी ,प्यास, जी मिचलाना, पित्त-विकार, जलन, पेट दर्द, भूख में कमी, पेचिश मरोड़ आदि शिकायतें दूर होती हैं।
सौंफ, जीरा और धनिये को बराबर मात्रा मिलाकर काढ़ा बनाये इसे सुबह-शाम सेवन से या सौंफ और मिश्री को पीसकर चूर्ण बना ले प्रतिदिन सुबह-शाम दूध के साथ सेवन से बवासीर के रोगो में लाभ होता है।
सौंफ और मिश्री को पीसकर प्रतिदिन दूध के साथ सेवन से खूनी बवासीर से छुटकारा मिलता है। या सौंफ, जीरा और धनियां को मिलाकर काढ़ा बनाये इसमें देशी घी मिलाकर नियमित सेवन करने से खूनी बवासीर से निजात मिलती है।
सौंफ रक्तशोधक एवं चर्मरोग नाशक है। खालिस सौंफ (बिना कुछ मिलाए) एक एक चम्मच सुबह शाम रोजना चबाने से या ठंडे पानी से नियमित सेवन करने से खून साफ हो जाता है और त्वचा भी साफ हो जाती है। प्यास उल्टी जी मिचलाना अजीर्ण पेट में दर्द और जलन पित्त विकार मरोडे आंव आदि में भी सौफ का सेवन बेहद लाभकारी होता है।
बुखार में रोगी यदि बार-बार उल्टी करता हो तो हरी सौंफ को पीसकर उसका रस निकालकर थोड़ी-थोड़ी देर बाद रोगी को पिलाएं। या सौंफ का काढ़ा बनाकर, छानकर इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर रोगी को पिलाएं तथा सौंफ के चूर्ण का सेवन करने से भी उल्टी बंद हो जाती है।
सौंफ, कालानमक और कालीमिर्च को 10 : 2 : 1 के अनुपात में लेकर पीस ले और सुबह-शाम खाना खाने के बाद एक चम्मच गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज और कब्ज से उत्पन्न गैस, मरोड़ व पेट दर्द भी ठीक होता है। सौंफ और हरड़ को बारीक पीसकर चूर्ण बना लें। रात को खाना खाने के बाद यह चूर्ण सेवन करने से कब्ज दूर हो जाती है। अथवा बराबर का जीरा और सौंफ ले और दो दो गुना मात्रा में एलोवेरा का गूदा और सोंठ को मिलाकर पीस ले और छोटी-छोटी गोलियां बना लें और कब्ज के लिए एक गोली सुबह-शाम पानी के साथ ले। सौंफ की जड़ को सुबह-शाम सलाद के रूप में सेवन करने से कब्ज नष्ट होता है।
सौंफ को घी में भून कर इसमें मिश्री मिलाकर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण हर रोज एक चम्मच 3 बार ठंडे पानी के साथ सेवन से आंव दस्त में आराम होता है। सौंफ का तेल, मिश्री में मिलाकर हर रोज तीन चार बार सेवन करने से दस्त में आंव आना बंद होता है। अथवा 4 : 2 :1 के अनुपात में सौंफ, बेलगिरी और ईसबगोल का मिश्रण बना ले इस चूर्ण के सेवन करने से आंव दस्त बंद हो जाता है। या सौंफ, धनिया और भुना हुआ जीरा ये सब बराबर मात्रा में लेकर खूब पीस ले थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में तीन बार मट्ठे के साथ सेवन करे आंव दस्त में आराम मिलेगा ।
सौंफ और छोटी हरड़ सामान मात्रा में लेकर घी में भून लें और कुल मात्रा के बराबर मिश्री मिलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का सेवन करने से दस्तो में आराम आता है। और लस्सी, दही या रस के साथ सौंफ का चूर्ण पीने से दस्त में आंव व खून आना बंद होता है।
सौंफ, अजवायन और जायफल इन सब के चूर्ण को थोड़े सौंफ के रस के साथ दस्त वाले रोगी को पिलाएं आराम मिलेगा ।
सौंफ एक चम्मच धनिया एक चम्मच, जीरा आधा चम्मच और बराबर मात्रा में एक कलि वाला लहसुन लेकर बारीख पीस लें इच्छानुसार सेंधा नमक मिलाकर एक-एक चम्मच दिन में तीन चार बार मट्ठा के साथ सेवन से बार-बार का दस्त आना ठीक हो जाता है। और शरीर में पानी की कमी भी नहीं आएगी।
सौंफ को थोड़ा भूनकर मिश्री या शक्कर के साथ मिलाकर पीने से अथवा भुनी सौंफ, भुनी सोंठ और भुनी हरड़ 3 : 3 : 1 के अनुपात में मिलाकर खूब पीस ले। इसमें खण्ड या बूरा मिलाकर दो चम्मच दिन में 3 बार सेवन करने से दस्तो में आराम मिलता है।
यदि जिगर या प्लीहा रोग हो जाएं तो सौंफ से काबू में लाए जा सकते हैं। पेशाब जलन के साथ आता हो तो सौंफ का चूर्ण ठंडे पानी से, दिन में दो बार लेना फायदेमंद रहता है।
धनिया, सौंफ और मिश्री समान मात्रा में मिलाकर पीस लें इस चूर्ण का खाना खाने के बाद एक चम्मच हर रोज लगभग दो माह तक सेवन करने से हाथ परों में जलन छाती की जलन, नेत्रों की जलन, पेशाब की जलन व सिरदर्द की शिकायत दूर हो जाती है। चक्कर आना, अफरा, एसिडिटी व कमज़ोरी दूर होती है नींद नियमित होती है, नेत्र की ज्योति व याददस्त भी बढ़ती है
सौंफ में कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने की क्षमता होती है अत: भोजन के बाद सौंफ और मिश्री अवश्य चबाये जिससे हाजमा भी दुरूस्त रहता है। लीवर और आंखों की ज्योति भी ठीक रहती है। प्रतिदिन दो से पांच ग्राम सौंफ नियमित सेवन से मोतियाबिन्द ठीक हो जाता है।

Thursday, 14 April 2016

तुलसी से डैन्‍ड्रफ से छुटकारा

तुलसी एक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल रूप-रंग निखारने के लिए भी किया जा सकता है? तुलसी में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो त्‍वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक हैं.
त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. ये एक नेचुरल उपाय है. ऐसे में किसी भी तरह के साइड-इफेक्ट का खतरा नहीं होता है.
पिंपल्स से छुटकारा: तुलसी और नीम के पत्‍तों को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट में शहद की कुछ बूंदें मिला लें. पेस्‍ट को पिंपल्‍स पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. कुछ दिन ये उपाय करने पर पिंपल दूर हो जाएंगे.
डैन्‍ड्रफ से छुटकारा: अगर आपके सिर में रूसी है तो तुलसी के पत्‍तों का पेस्‍ट बना लें. इसे आंवले के पाउडर के साथ मिलाकर स्कैल्प में लगाएं. कुछ देर बाद बाल धो लें. इसके अलावा आप चाहें तो तुलसी की पत्त‍ि‍यों को पानी में उबालकर भी इसे प्रयोग में ला सकते हैं.
दांतों में चमक लाने के लिए: दांतों में पीलापन आ जाना एक आम समस्या है. आप चाहें तो तुलसी की पत्त‍ियों को सुखाकर एक पाउडर बना सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो इसे संतरे के छिलके के साथ पीसकर पेस्ट भी बना सकते हैं. इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से पायरिया की शि‍कायत दूर हो जाती है.

Tuesday, 5 April 2016

बेल का रस पीने के फायदे

बेल एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जा सकता है. आयुर्वेद में इसके कई फायदों का उल्लेख मिलता है. इसका फल बेहद कठोर होता है लेकिन अंदर का हिस्सा मुलायम, गूदेदार और बीजों से युक्त होता है.बेल के फल का जीवनकाल काफी लंबा होता है. पेड़ से टूटने के कई दिनों बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. बेल का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने में तो किया जाता है ही साथ ही ये कई स्वादिष्ट व्यंजनों में भी प्रमुखता से इस्तेमाल होता है. बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
बेल का रस पीने के फायदे:
1. दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक
बेल का रस तैयार कर लीजिए और उसमें कुछ कुछ बूंदें घी की मिला दीजिए. इस पेय को हर रोज एक निश्चित मात्रा में लें. इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है. ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.
2. गैस, कब्ज की समस्या में राहत
नियमित रूप से बेल का रस पीने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम मिलता है.
3. कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार
बेल का रस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मददगार होता है.
4. दस्त और डायरिया की समस्या में भी फायदेमंद
आयुर्वेद में बेल के रस को दस्त और डायरिया में बहुत फायदेमंद माना गया है. आप चाहें तो इसे गुड़ या चीनी के साथ मिलाकर पी सकते हैं.
5. ठंडक देने का काम करता है
बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है. अगर आपको मुंह के छाले हो गए हैं तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. गर्मी के लिहाज से ये एक बेहतरीन पेय है. एक ओर जहां ये लू से सुरक्षित रखने में मददगार होता है वहीं शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है.
6. नई मांओं के लिए भी है फायदेमंद
अगर आप एक नई मां हैं तो आपके लिए बेल का रस पीना बहुत फायदेमंद रहेगा. ये मां के स्वास्थ्य को बेहतर करने में तो सहायक है ही साथ ही ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है.
7. कैंसर से बचाव के लिए
नियमित रूप से बेल का रस पीने से ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका काफी कम हो जाती है.
8. खून साफ करने में सहायक
बेल के रस में कुछ मात्रा गुनगुने पानी की मिला लें. इसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद डालें. इस पेय के नियमित सेवन से खून साफ हो जाता है

Friday, 1 April 2016

मुनक्का कब्ज दूर करने की यह रामबाण औषधि है।

मुनक्का
1) कब्ज के रोगियों को रात्रि में मुनक्का और सौंफ खाकर सोना चाहिए। कब्ज दूर करने की यह रामबाण औषधि है।
2) भूने हुए मुनक्के में लहसुन मिलाकर सेवन करने से पेट में रुकी हुई वायु (गैस) बाहर निकल जाती है और कमर के दर्द में लाभ होता है।
3) यदि किसी को कब्ज़ की समस्या है तो उसके लिए शाम के समय 10 मुनक्कों को साफ़ धोकर एक गिलास दूध में उबाल लें फिर रात को सोते समय इसके बीज निकल दें और मुनक्के खा लें तथा ऊपर से गर्म दूध पी लें , १इस प्रयोग को नियमित करने से लाभ स्वयं महसूस करें | इस प्रयोग से यदि किसी को दस्त होने लगें तो मुनक्के लेना बंद कर दें |
4) पुराने बुखार के बाद जब भूख लगनी बंद हो जाए तब 10 -12 मुनक्के भून कर सेंधा नमक व कालीमिर्च मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है |
5) बच्चे यदि बिस्तर में पेशाब करते हों तो उन्हें 2 मुनक्के बीज निकालकर व उसमें एक-एक काली मिर्च डालकर रात को सोने से पहले खिला दें , यह प्रयोग लगातार दो हफ़्तों तक करें , लाभ होगा |
6) मुनक्के के सेवन से कमजोरी मिट जाती है और शरीर पुष्ट हो जाता है |
7) मुनक्के में लौह तत्व Iron की मात्रा अधिक होने के कारण यह Haemoglobin खून के लाल कण को बढ़ाता हैै |
8) 4-5 मुनक्के पानी में भिगोकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं |
9) 10 -12 मुनक्के धोकर रात को पानी में भिगो दें | सुबह को इनके बीज निकालकर खूब चबा -चबाकर खाएं , तीन हफ़्तों तक यह प्रयोग करने से खून साफ़ होता है तथा नकसीर में भी लाभ होता है |
10) 5 मुनक्के लेकर उसके बीज निकल लें , अब इन्हें तवे पर भून लें तथा उसमें कालीमिर्च का चूर्ण मिला लें | इन्हें कुछ देर चूस कर चबा लें ,खांसी में लाभ होगा |